Wednesday, April 8

Uttar Pradesh

गोरखपुर में सोना तस्करी का नया अड्डा? 2.25 करोड़ के सोने के साथ 3 अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार, DRI का बड़ा एक्शन
State, Uttar Pradesh

गोरखपुर में सोना तस्करी का नया अड्डा? 2.25 करोड़ के सोने के साथ 3 अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार, DRI का बड़ा एक्शन

    गोरखपुर (प्रमोद पाल): गोरखपुर रेलवे स्टेशन के पास राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने 3 अंतरराष्ट्रीय सोना तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 1600 ग्राम अवैध सोना बरामद हुआ, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 2.25 करोड़ रुपए आंकी गई है।   निदेशालय के अधिकारियों के अनुसार, ये तस्कर थाईलैंड और म्यांमार से सोना लाकर नेपाल, कोलकाता और बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों में अपने नए अड्डे तैयार कर रहे थे। DRI की टीम ने बुधवार की शाम इस सफलता को अंजाम दिया।   सूत्रों के मुताबिक, यह तस्करी का नेटवर्क नेपाल से कोलकाता होते हुए गोरखपुर के सराफा बाजार तक फैला हुआ है। पिछले दो वर्षों में हुई कई छापेमारियों में कुल 50 किलो से अधिक सोना जब्त किया जा चुका है और दर्जनों तस्कर तथा बड़े कारोबारी गिरफ्तार किए गए हैं।   DRI के अधिकारियों का कहना है कि गोरखपुर और बिहार क...
क्या समय पर होंगे यूपी पंचायत चुनाव? आरक्षण प्रक्रिया बनी सबसे बड़ी बाधा, टलने के आसार
State, Uttar Pradesh

क्या समय पर होंगे यूपी पंचायत चुनाव? आरक्षण प्रक्रिया बनी सबसे बड़ी बाधा, टलने के आसार

  लखनऊ: उत्तर प्रदेश में वर्ष 2026 में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर संशय की स्थिति गहराती जा रही है। नए साल की शुरुआत के बावजूद अब तक चुनाव से जुड़ी अहम प्रक्रियाएं पूरी नहीं हो सकी हैं, जिससे यह सवाल उठने लगा है कि क्या पंचायत चुनाव अपने तय समय पर कराए जा सकेंगे या नहीं। जानकारों के अनुसार, चुनाव टलने की सबसे बड़ी वजह सीटों के आरक्षण की प्रक्रिया का अधूरा रहना है।   दरअसल, पंचायत चुनाव के लिए अब तक सीटों का आरक्षण तय नहीं किया जा सका है। इसकी मुख्य वजह समर्पित पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आयोग का गठन न हो पाना माना जा रहा है। आयोग के बिना ओबीसी आरक्षण की संवैधानिक प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकती, जिससे पूरे चुनाव कार्यक्रम पर असर पड़ना तय माना जा रहा है।   हालांकि, राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाता सूची से जुड़ी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआ...
केजीएमयू धर्मांतरण मामला: फरार आरोपी डॉक्टर रमीज की बढ़ीं मुश्किलें, इनाम बढ़ा, कुर्की का नोटिस चस्पा
Crime, State, Uttar Pradesh

केजीएमयू धर्मांतरण मामला: फरार आरोपी डॉक्टर रमीज की बढ़ीं मुश्किलें, इनाम बढ़ा, कुर्की का नोटिस चस्पा

  लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) से जुड़े कथित लव जिहाद और धर्मांतरण मामले में आरोपी डॉक्टर रमीज मलिक की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहे आरोपी पर शिकंजा कसते हुए अब उसके खिलाफ इनाम की राशि बढ़ा दी गई है और संपत्ति कुर्की की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।   पुलिस ने आरोपी डॉक्टर की सूचना देने वाले के लिए इनाम की राशि बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी है। इसके साथ ही पीलीभीत के न्यू रिया और लखनऊ के हुसैनाबाद स्थित उसके आवास पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया गया है। पुलिस की कई टीमें लगातार अलग-अलग जगहों पर दबिश दे रही हैं, लेकिन अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।   सीएम के निर्देश के बाद भी गिरफ्त से बाहर   धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने के आरोपों में घिरे केजीएमयू के डॉक्टर रमीज मलिक को लेकर...
आगरा–अलीगढ़ नेशनल हाइवे पर घने कोहरे में भीषण हादसा, रोडवेज बस–ट्रक की टक्कर में तीन गंभीर
State, Uttar Pradesh

आगरा–अलीगढ़ नेशनल हाइवे पर घने कोहरे में भीषण हादसा, रोडवेज बस–ट्रक की टक्कर में तीन गंभीर

  हाथरस (उत्तर प्रदेश): आगरा–अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-93 पर गुरुवार सुबह घने कोहरे के चलते एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कोतवाली सासनी क्षेत्र में श्री हनुमान जी चौकी के पास अलीगढ़ से आगरा की ओर जा रही एक रोडवेज बस और सामने से आ रहे ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।   इस हादसे में रोडवेज बस के चालक, परिचालक और एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान बस चालक प्रदीप पुत्र जयपाल (निवासी मेरठ), परिचालक दिलीप पुत्र ज्ञानेंद्र (निवासी फतेहपुर) और यात्री राकेश पुत्र हुकुम सिंह (निवासी मेरठ) के रूप में हुई है। तीनों को तत्काल 108 एम्बुलेंस की मदद से सासनी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।   जानक...
प्रवीण तोगड़िया ने संभल में बुलडोजर का समर्थन किया, सरकारी जमीन पर बनी मस्जिद हटाने की मांग
State, Uttar Pradesh

प्रवीण तोगड़िया ने संभल में बुलडोजर का समर्थन किया, सरकारी जमीन पर बनी मस्जिद हटाने की मांग

सुभाल, संभल: अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने संभल में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान कहा कि किसी भी मंदिर, तालाब या सरकारी भूमि पर बनी मस्जिद या मजार हटाई जानी चाहिए। उन्होंने बुलडोजर को शांति का प्रतीक बताया और कहा कि जिन्हें यह स्वीकार्य नहीं है, वे थोड़ा दूर चले जाएं। डॉ. तोगड़िया ने कहा, “संभल ही नहीं, भारत का हर गांव अब अयोध्या बनता जा रहा है। किसी भी अवैध निर्माण को हटाना जरूरी है।” उन्होंने एसआईआर कार्रवाई का समर्थन करते हुए खुले तौर पर उसका स्वागत किया। साथ ही उन्होंने बांग्लादेशियों को मतदाता बनाने से रोकने की बात भी कही। उन्होंने जम्मू के वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज को लेकर भी बयान दिया। तोगड़िया ने कहा कि हिंदुओं के योगदान से स्थापित इस कॉलेज में 50 सीटों में से 42 सीटें कश्मीर के मुसलमानों को दी गई थीं, जिसका विरोध बजरंग दल और अन्य संगठनों ...
बांके बिहारी मंदिर में मचा हड़कंप, NSG कमांडोज की मॉक ड्रिल से लोग घबरा गए
State, Uttar Pradesh

बांके बिहारी मंदिर में मचा हड़कंप, NSG कमांडोज की मॉक ड्रिल से लोग घबरा गए

वृंदावन (राहुल पराशर / ज्योति शर्मा) – उत्तर प्रदेश के मथुरा-वृंदावन स्थित प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में बुधवार रात एक सुरक्षा मॉक ड्रिल के दौरान हड़कंप मच गया। मंदिर और आसपास के इलाके में लोगों ने एनएसजी कमांडोज को हथियारों से लैस देखा, जिससे अफवाह फैल गई कि मंदिर में आतंकी घुस आए हैं। देर रात शुरू हुई मॉक ड्रिल मॉक ड्रिल बुधवार रात करीब 11:30 बजे शुरू हुई और सुबह 4 बजे तक चली। सुरक्षा कारणों से पहले इलाके के आम रास्तों पर खड़े लोगों को हटाया गया और मंदिर व आसपास के इलाके की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। एनएसजी कमांडोज ने संभाला मोर्चा ब्लैक आउट के बीच एनएसजी कमांडोज को सूचना मिली कि बांके बिहारी मंदिर के अंदर कुछ आतंकवादी घुस गए हैं। इसके बाद कमांडोज ने मंदिर और आसपास की गलियों को चारों तरफ से घेर लिया। इस दौरान ड्रिल में चार लोग घायल होने का दृश्य बनाया गया, जिसमें से एक व्यक्ति का उपच...
बीजेपी नेता मृण्मय मजूमदार ट्रेन में चादर चोरी करते पकड़े गए, टीएमसी ने वीडियो पोस्ट कर गरमाई सियासत
State, Uttar Pradesh

बीजेपी नेता मृण्मय मजूमदार ट्रेन में चादर चोरी करते पकड़े गए, टीएमसी ने वीडियो पोस्ट कर गरमाई सियासत

    कोलकाता (शशि मिश्रा): पश्चिम बंगाल की सियासत में एक नया विवाद खड़ा हो गया है। हुगली में बीजेपी नेता मृण्मय मजूमदार पर ट्रेन में चादर चोरी करने का आरोप लगा है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीतिक माहौल गरमाया। कांग्रेस और टीएमसी ने बीजेपी पर निशाना साधा, जबकि मृण्मय मजूमदार ने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ साजिश रची गई है।   जानकारी के अनुसार, मृण्मय मजूमदार हुगली एक्सप्रेस ट्रेन से हुगली कोर्ट जा रहे थे। रात में ट्रेन में चढ़ने के बाद सुबह ट्रेन रुकने से पहले कोच अटेंडेंट ने उन्हें बैग में चादर रखते हुए देखा और वीडियो बना लिया। वीडियो में अटेंडेंट मृण्मय से कहता है कि टिकट लेने का मतलब यह नहीं कि आप चादर बैग में भरकर ले जाएं। वीडियो में दोनों के बीच बहस होती दिख रही है। कोच में मौजूद अन्य यात्री भी अटेंडेंट का समर्थन करते दिखाई देते हैं।   ट...
‘मैं कार्यकर्ता आधारित नेता हूं’: मऊ में BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, बोले– 2027 में प्रचंड बहुमत से बनाएंगे सरकार
State, Uttar Pradesh

‘मैं कार्यकर्ता आधारित नेता हूं’: मऊ में BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, बोले– 2027 में प्रचंड बहुमत से बनाएंगे सरकार

मऊ (सौरभ राय): भाजपा के नवागत प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने आज मऊ का दौरा किया और कार्यकर्ताओं के बीच अपना संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वे कार्यकर्ता आधारित नेता हैं और 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड बहुमत वाली सरकार बनाने का पूरा भरोसा रखते हैं।   प्रदेश अध्यक्ष का आगमन जनपद मऊ में इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि 2027 के चुनाव से पहले यहां एक उपचुनाव भी होना है। पंकज चौधरी दोहरीघाट, अमिला, घोसी, कोपागंज और भुजौटी नगर क्षेत्र से होते हुए गाजीपुर तिराहा से वाराणसी के लिए रवाना हुए। उनके आगमन पर शहर में जगह-जगह स्वागत की तैयारियां की गईं।   कार्यक्रम के दौरान पंकज चौधरी ने कहा, “केंद्रीय नेतृत्व ने मुझ पर भरोसा जताया है। मैं उन्हें भरोसा दिलाना चाहता हूं कि कार्यकर्ताओं के भरोसे हम 2027 में उत्तर प्रदेश में भाजपा की प्रचंड बहुमत वाली सरकार बनाएंगे।”   सूबे ...
मेरठ में रोडरेज: गर्भवती महिला पर लात, CCTV में कैद हुई घटना; एक आरोपी जेल भेजा गया
State, Uttar Pradesh

मेरठ में रोडरेज: गर्भवती महिला पर लात, CCTV में कैद हुई घटना; एक आरोपी जेल भेजा गया

  मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में रोडरेज की एक खौफनाक घटना सामने आई है, जिसमें कार सवार दंपत्ति को करीब आधा दर्जन युवकों ने बेरहमी से पीटा। घटना के दौरान पांच माह की गर्भवती महिला के पेट पर लात मारे जाने का आरोप भी है। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने वीडियो वायरल होने के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य फरार हैं।   घटना का क्रम   मामला मेरठ सदर बाजार थाना क्षेत्र का है। ब्रह्मपुरी निवासी दीपक कुमार अपनी गर्भवती पत्नी श्रेया के साथ रात करीब 11 बजे कार में घर लौट रहे थे। वे कंकरखेड़ा की शाक्यपुरी कॉलोनी में श्रेया के पिता का जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे। रास्ते में कासमपुर फाटक के पास विपरीत दिशा से आ रही स्कूटी के हैंडल से उनकी कार हल्की टकरा गई। इस टक्कर में किसी को चोट नहीं आई।   इसके बाद स्कूटी सवार दो युवकों ने दीपक की कार क...
गाजियाबाद को 2026 में मिलेगा भव्य बायोडायवर्सिटी पार्क: रिसर्च गार्डन, जिपलाइन और लोटस पॉन्ड से बढ़ेगा आकर्षण
State, Uttar Pradesh

गाजियाबाद को 2026 में मिलेगा भव्य बायोडायवर्सिटी पार्क: रिसर्च गार्डन, जिपलाइन और लोटस पॉन्ड से बढ़ेगा आकर्षण

  गाजियाबाद: दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में साल 2026 में शहरवासियों के लिए एक नया और भव्य ‘हिंडन बायोडायवर्सिटी पार्क’ तैयार हो रहा है। नए बस अड्डे के पास और महामाया स्टेडियम के पीछे के इलाके, जो पहले कूड़े के ढेर से भरे हुए थे, अब आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित पार्क में तब्दील हो रहे हैं।   नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने हाल ही में निर्माण स्थल का निरीक्षण किया और स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। निरीक्षण के दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश और मुख्य अभियंता नरेंद्र कुमार चौधरी भी मौजूद थे। अधिकारियों को गुणवत्ता से समझौता न करने के निर्देश दिए गए हैं।   पार्क की विशेषताएँ   पार्क का क्षेत्रफल लगभग 63.2 एकड़ में फैला है। निर्माण पर 14 करोड़ 76 लाख रुपये की लागत आएगी। बच्चों और युवाओं के लिए जि...