‘एथेनॉल फैक्ट्री विवाद कांग्रेस की देन’, श्रीगंगानगर हिंसा पर सतीश पूनिया का विपक्ष पर तीखा प्रहार
श्रीगंगानगर।हरियाणा भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया ने शुक्रवार को श्रीगंगानगर दौरे के दौरान एथेनॉल फैक्ट्री को लेकर हुए विवाद और हालिया हिंसा के लिए कांग्रेस को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया। रेलवे स्टेशन पर कार्यकर्ताओं के जोरदार स्वागत के बाद मीडिया से बातचीत में डॉ. पूनिया ने कहा कि यह पूरा विवाद कांग्रेस शासनकाल की गलत नीतियों और फैसलों का परिणाम है, जिसकी कीमत आज जनता को चुकानी पड़ रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा को यह समस्या विरासत में मिली है, लेकिन वर्तमान सरकार सभी पक्षों से संवाद कर आपसी सहमति के आधार पर इसका समाधान निकालेगी। डॉ. पूनिया ने श्रीगंगानगर के लोगों को सरल और मधुर स्वभाव का बताते हुए कहा कि यहां की जनता का अपनापन ही उन्हें बार-बार यहां आने के लिए प्रेरित करता है।
डोटासरा पर हमला, कांग्रेस को बताया दिशाहीनकांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर तीखा ह...










