जयपुर में 4 दिन तक टाइगर फेस्टिवल: बाघ संरक्षण, एथिकल सफारी और संस्कृति पर विशेष चर्चा
जयपुर: जयपुर के जवाहर कला केंद्र में 11 दिसंबर से शुरू हुआ टाइगर फेस्टिवल 14 दिसंबर तक चलेगा। यह आयोजन इस वर्ष भी कला, संस्कृति और बाघ संरक्षण पर केंद्रित है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हाल ही में इस फेस्टिवल का पोस्टर जारी किया।
फेस्टिवल का 7वां सीजन:राजस्थान हेरिटेज, आर्ट एंड कल्चरल फाउंडेशन पिछले सात वर्षों से इस फेस्टिवल का आयोजन कर रहा है। इस वर्ष 7वां सीजन है। शिल्पग्राम में फोटो-स्केच प्रदर्शनी, वर्चुअल शो, स्टोरी टेलिंग, पंचतंत्र कथाएं, साहित्यिक संवाद और ओपन स्टेज प्रस्तुतियां आयोजित की जा रही हैं।
प्रतिष्ठित हस्तियों की भागीदारी:फेस्टिवल में उदयपुर के पूर्व राजघराने के सदस्य लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ और पूर्व IAS पवन अरोड़ा ने पहले दिन शिरकत की। इसमें कला, संगीत और लोक परंपरा का सुंदर संगम देखने को मिलेगा। साथ ही बाघ संरक्षण, एथिकल सफारी, प्रकृति-प्रेम और पर्यटन पर विशेष सत्र ...










