पति पर शक बना हत्या की वजह स्कूल प्रिंसिपल ने 15 लाख में दी नर्स की हत्या की सुपारी झुंझुनूं के बदमाशों से रची साजिश, गुजरात से आरोपी महिला गिरफ्तार
पति–पत्नी के रिश्ते में उपजा शक किस हद तक खतरनाक मोड़ ले सकता है, इसका सनसनीखेज उदाहरण राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सामने आया है। पति के कथित प्रेम-प्रसंग के संदेह में एक सरकारी स्कूल की हेडमिस्ट्रेस ने एक महिला नर्स की हत्या की सुपारी दे दी। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए गुजरात से मुख्य साजिशकर्ता महिला को गिरफ्तार किया है।
शराब ठेके पर फायरिंग से खुला हत्या का राज
पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि सात दिन पहले पिलानी थाना क्षेत्र के लिखवा गांव में शराब ठेके पर फायरिंग और रंगदारी के मामले में छह बदमाशों को गिरफ्तार किया गया था।पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चौंकाने वाला खुलासा किया कि उन्हें एक महिला की हत्या के लिए 15 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी।
डॉक्टर नहीं, नर्स थी निशाने पर
जांच में सामने आया कि बदमाशों को जिस महिला डॉक्टर की हत्या की बात कही गई थी, वह ...










