Monday, June 29

Rajasthan

जयपुर: जल जीवन मिशन घोटाले में ACB का बड़ा एक्शन, PHED दफ्तर में छापेमारी, कई अधिकारियों पर शिकंजा कसने की तैयारी
Rajasthan, State

जयपुर: जल जीवन मिशन घोटाले में ACB का बड़ा एक्शन, PHED दफ्तर में छापेमारी, कई अधिकारियों पर शिकंजा कसने की तैयारी

जयपुर: राजस्थान के बहुचर्चित जल जीवन मिशन घोटाले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने अब सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। एक दिन पहले ही ACB ने जलदाय विभाग के एक अधिकारी सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आज ACB की टीम ने अजमेरी पुलिया स्थित जल भवन में छापेमारी की, जिससे विभाग में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए इस घोटाले की रकम करीब 900 करोड़ रुपये बताई जा रही है। कथित तौर पर बड़े पैमाने पर ब्लैकलिस्टेड और फर्जी फर्मों को टेंडर जारी किए गए, और विभाग के कई अधिकारियों, कर्मचारियों, ठेकेदारों तथा दलालों की मिलीभगत से यह खेल चलाया गया। ACB की टीम पुराने दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है और कई अधिकारियों एवं कर्मचारियों के नाम सामने आने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल एक अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन आने वाले दिनों में और भी कई लो...
राष्ट्रपति अवॉर्ड पर उठे सवाल, बाड़मेर कलेक्टर टीना डाबी के आंकड़ों को लेकर संसद तक मचा हंगामा
Rajasthan, State

राष्ट्रपति अवॉर्ड पर उठे सवाल, बाड़मेर कलेक्टर टीना डाबी के आंकड़ों को लेकर संसद तक मचा हंगामा

बाड़मेर/नई दिल्ली। देश की चर्चित आईएएस अधिकारी और बाड़मेर की जिला कलेक्टर टीना डाबी को हाल ही में मिले राष्ट्रपति अवॉर्ड पर अब गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जल शक्ति अभियान और जल संचय जन भागीदारी योजनाओं में उल्लेखनीय कार्य के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित की गई टीना डाबी की कार्यप्रणाली और प्रस्तुत किए गए आंकड़ों को लेकर विवाद संसद तक पहुंच गया है। बाड़मेर-जैसलमेर से सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने लोकसभा में इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाते हुए आरोप लगाया कि सम्मान हासिल करने के लिए गलत और भ्रामक आंकड़े पेश किए गए। सांसद ने कहा कि एक वर्ष की उपलब्धि दिखाने के बजाय चार से पांच वर्षों के कार्यों को जोड़कर प्रस्तुत किया गया, जिससे वास्तविकता को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया। लोकसभा में लगाए गंभीर आरोपलोकसभा में विकसित भारत गारंटी रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) विधेयक, 2025 ...
‘वोट चोरी से आज़ादी’ से ‘सेव अरावली’ तक पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने बदली X की डीपी, अरावली बचाने की मुहिम को दिया समर्थन
Rajasthan, State

‘वोट चोरी से आज़ादी’ से ‘सेव अरावली’ तक पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने बदली X की डीपी, अरावली बचाने की मुहिम को दिया समर्थन

जयपुर। राजस्थान की जीवनरेखा कही जाने वाली अरावली पर्वत श्रृंखला को बचाने के लिए देशभर में चल रहे अभियान को नया राजनीतिक समर्थन मिला है। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने ‘सेव अरावली’ अभियान के समर्थन में अपने सोशल मीडिया अकाउंट X (पूर्व में ट्विटर) की डिस्प्ले पिक्चर (DP) बदल दी है। उन्होंने अरावली की हरियाली से भरी तस्वीर को अपनी नई डीपी बनाकर इस मुहिम से जुड़ने का संदेश दिया। डीपी बदलते हुए गहलोत ने कहा कि अरावली का महत्व किसी फीते या ऊंचाई से नहीं, बल्कि उसके पर्यावरणीय योगदान से तय होना चाहिए। उन्होंने जनता से भी अपील की कि वे अरावली को बचाने के इस अभियान का हिस्सा बनें। ‘वोट चोरी से आज़ादी’ वाली डीपी हटाईकरीब पांच महीने पहले कांग्रेस की ओर से कथित वोट चोरी के मुद्दे पर देशव्यापी सोशल मीडिया अभियान चलाया गया था। अगस्त 2025 में राहुल गांधी की प...
सिर पर प्लास्टिक का कट्टा डाल उड़ाए 60 हजार रुपये, कोटा में शातिर चोर की करतूत CCTV में कैद
Rajasthan, State

सिर पर प्लास्टिक का कट्टा डाल उड़ाए 60 हजार रुपये, कोटा में शातिर चोर की करतूत CCTV में कैद

राजस्थान की एजुकेशन सिटी कोटा में चोरी की एक हैरान करने वाली वारदात सामने आई है। कंसुआ इलाके में स्थित एक दूध डेयरी में शातिर चोर ने ऐसा तरीका अपनाया कि सीसीटीवी कैमरे भी उसकी पहचान नहीं कर सके। सिर पर प्लास्टिक का कट्टा डालकर चोर ने डेयरी के गल्ले से 50 से 60 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है, लेकिन चोर का चेहरा सामने नहीं आ सका। यह वारदात 15 दिसंबर की रात करीब 2:30 बजे डीसीएम क्षेत्र में हुई। जानकारी के अनुसार, चोर छत के रास्ते डेयरी में दाखिल हुआ। अंदर घुसते ही उसने तुरंत अपने सिर पर प्लास्टिक का कट्टा ओढ़ लिया, ताकि कैमरे में उसकी पहचान न हो सके। इसके बाद वह सीधे काउंटर तक पहुंचा और गल्ले में रखी नकदी निकालने लगा। बिना जल्दबाजी के दिया वारदात को अंजाम चोर ने पूरी वारदात को बेहद इत्मिनान से अंजाम दिया। एक-एक कर उसने गल्ले में रखी...
ख्वाजा गरीब नवाज दरगाह में पीएम की चादर पर रोक की मांग, अजमेर कोर्ट आज करेगा सुनवाई
Rajasthan, State

ख्वाजा गरीब नवाज दरगाह में पीएम की चादर पर रोक की मांग, अजमेर कोर्ट आज करेगा सुनवाई

ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में उर्स के दौरान प्रधानमंत्री की ओर से चादर चढ़ाने की परंपरा को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इस संबंध में दायर याचिका पर अजमेर की अदालत गुरुवार को सुनवाई करेगी। मामला संवेदनशील होने के कारण अदालत परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। दरअसल, अजमेर शरीफ में सालाना उर्स की आधिकारिक शुरुआत 17 दिसंबर से हो चुकी है। इसी बीच अदालत में एक याचिका दाखिल की गई है, जिसमें प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों की ओर से दरगाह में चादर चढ़ाने की परंपरा पर रोक लगाने की मांग की गई है। याचिका के सामने आने के बाद धार्मिक और राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। सुरक्षा कारणों से टली थी सुनवाई बुधवार को मामले की सुनवाई प्रस्तावित थी, लेकिन सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए अदालत ने इसे एक दिन के लिए टाल दिया। अदालत परिसर में अतिरिक्त पुलिस ...
जोधपुर एयरपोर्ट: इंडिगो फ्लाइट मुंबई के लिए रवाना, उड़ान के कुछ मिनट बाद लौट आई, मासूम की जान बची
Rajasthan, State

जोधपुर एयरपोर्ट: इंडिगो फ्लाइट मुंबई के लिए रवाना, उड़ान के कुछ मिनट बाद लौट आई, मासूम की जान बची

जोधपुर: जोधपुर एयरपोर्ट पर बुधवार को एक असामान्य लेकिन सराहनीय घटना देखने को मिली, जब मुंबई जाने वाली इंडिगो फ्लाइट 6ई-674 उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद वापस जोधपुर लैंड करने को मजबूर हुई। शुरुआत में यात्रियों को स्थिति समझ नहीं आई, लेकिन बाद में पता चला कि फ्लाइट में सवार एक मासूम बच्चे की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोपहर करीब 3:30 बजे जोधपुर से मुंबई के लिए रवाना हुई फ्लाइट में बच्चे की हालत बिगड़ने की सूचना केबिन क्रू को मिली। किसी भी तरह का जोखिम न लेते हुए पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क कर फ्लाइट को तुरंत वापस जोधपुर लाने का निर्णय लिया। फ्लाइट के लैंड करने से पहले एयरपोर्ट प्रशासन अलर्ट हो गया और रनवे पर एंबुलेंस मौजूद थी। बच्चे को उसके माता-पिता के साथ तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे आवश्यक चिकित्सकीय उपचार दिया गया। समय पर मदद मिलने ...
मथुरा: अनिरुद्धाचार्य महाराज के सुरक्षाकर्मी पर दुकानदार को घसीटकर पीटने का आरोप
Rajasthan, State

मथुरा: अनिरुद्धाचार्य महाराज के सुरक्षाकर्मी पर दुकानदार को घसीटकर पीटने का आरोप

वृंदावन: प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज के सुरक्षाकर्मी एक गंभीर विवाद में फंस गए हैं। वृंदावन स्थित गौरी गोपाल आश्रम के पास अपनी दुकान चलाने वाले विवेक कुमार पर दिनदहाड़े हमला करने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित परिवार के अनुसार, सुरक्षाकर्मी उन्हें उनकी दुकान से जबरन घसीटकर आश्रम के अंदर ले गए और विरोध करने पर बेरहमी से पिटाई की। इस हमले में विवेक कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनकी बेटी ने बताया कि पिता के विरोध करने पर गार्ड्स ने उन्हें पीटा, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई। घटना के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन परिवार का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन अनिरुद्धाचार्य महाराज के दबाव में सही इलाज नहीं कर रहा है। पीड़ित की पत्नी ने कहा कि अस्पताल में भर्ती होने के बाद भी उन्हें कोई उचित दवा या उपचार नहीं मिला। परिवार ने पुलिस से गुहार लगाई है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्...
बिहार भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी: शेखावाटी का लाल, दरभंगा की राजनीति में कद्दावर
Politics, Rajasthan, State

बिहार भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी: शेखावाटी का लाल, दरभंगा की राजनीति में कद्दावर

खुशेंद्र तिवारी, सीकर।बिहार भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के बनने से राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र में भी उत्साह का माहौल है। दरभंगा सीट से लगातार छह बार विधायक रहे सरावगी ने छात्र राजनीति से अपनी पारी शुरू की थी। मूल रूप से वे राजस्थान के सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ के रहने वाले हैं। राजस्थान में जश्न का माहौल:संजय सरावगी के बिहार भाजपा अध्यक्ष बनने की खबर आते ही लक्ष्मणगढ़ और सीकर जिला मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी और पटाखे फोड़े। यह खुशी उनके राजनीतिक सफर और शेखावाटी के लाल के बिहार में काबिज होने की सफलता का प्रतीक है। लक्ष्मणगढ़ का लाल, बिहार का मजबूत चेहरा:शेखावाटी के लक्ष्मणगढ़ में वैश्य परिवार से ताल्लुक रखने वाले संजय सरावगी अब बिहार भाजपा के सबसे बड़े संगठनात्मक पद पर हैं। वर्तमान में वे दरभंगा सदर विधानसभा सीट से लगातार छठी बार विधायक चुने गए हैं। ह...
नए साल 2026 में राजस्थान की ट्रेनों में बड़े बदलाव, 20 से अधिक ट्रेनें प्रभावित – पूरी सूची देखें
Rajasthan, State

नए साल 2026 में राजस्थान की ट्रेनों में बड़े बदलाव, 20 से अधिक ट्रेनें प्रभावित – पूरी सूची देखें

जयपुर।राजस्थान में नए साल 2026 के मौके पर यदि आप ट्रेन यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो सावधान रहें। रेलवे के तकनीकी और विकास कार्यों के कारण जनवरी और फरवरी में कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। कुछ ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी, कई के मार्ग बदले जाएंगे और कुछ आंशिक रूप से चलेंगी। रेलवे का संदेश:रेलवे प्रशासन ने कहा कि यह कदम यात्रियों की भविष्य की सुविधाओं और रेल यातायात की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। लेकिन फिलहाल इससे यात्रियों की यात्रा योजना, समय और खर्च पर असर पड़ सकता है। बिना जानकारी यात्रा करने वालों को स्टेशन पर असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। मुख्य प्रभावित ट्रेनें और बदलाव: ट्रेन नंबरनाम/रूटस्थितिअवधि / तिथि14891जोधपुर–हिसार एक्सप्रेसपूरी तरह रद्द20–24 जनवरी (5 ट्रिप)14892हिसार–जोधपुर एक्सप्रेसपूरी तरह रद्द21–25 जनवरी (5 ट्रिप)14823जोधपुर–रेवाड़ी एक्स...
रूस-यूक्रेन युद्ध की भेंट चढ़ा राजस्थान का लाल, पढ़ाई के लिए गया युवक जबरन भेजा गया जंग में—बीकानेर के अजय गोदारा की मौत से मचा कोहराम
Rajasthan, State

रूस-यूक्रेन युद्ध की भेंट चढ़ा राजस्थान का लाल, पढ़ाई के लिए गया युवक जबरन भेजा गया जंग में—बीकानेर के अजय गोदारा की मौत से मचा कोहराम

बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जिले के अरजनसर गांव निवासी युवक अजय गोदारा की रूस-यूक्रेन युद्ध में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अजय पढ़ाई के लिए रूस गया था, लेकिन परिजनों का आरोप है कि उसे जबरन युद्ध के मैदान में उतार दिया गया। बुधवार को जब उसका शव गांव पहुंचा, तो पूरे इलाके में मातम पसर गया। परिजनों का दर्द तब और गहरा हो गया, जब उन्होंने शव की हालत देखी। परिवार का कहना है कि अजय का शव बेहद खराब और सड़ी अवस्था में था। चेहरा कुछ क्षण दिखाकर तुरंत ढक दिया गया। इससे आशंका जताई जा रही है कि मौत काफी समय पहले हो चुकी थी, लेकिन इसकी कोई आधिकारिक जानकारी अब तक परिवार को नहीं दी गई। आखिरी कॉल ने झकझोर दिया था परिवार परिजनों के अनुसार, अजय रूस के मॉस्को में लैंग्वेज कोर्स की पढ़ाई के लिए गया था। नवंबर 2024 में रूस पहुंचे अजय ने 22 सितंबर ...