Monday, April 6

State

मशरूम से चॉकलेट, रसगुल्ला और कैंडी… झांसी के प्रवीन वर्मा के नवाचार को योगी सरकार से मिली फंडिंग
State, Uttar Pradesh

मशरूम से चॉकलेट, रसगुल्ला और कैंडी… झांसी के प्रवीन वर्मा के नवाचार को योगी सरकार से मिली फंडिंग

झांसी। नवाचार की मिसाल बन चुके झांसी जिले के युवा उद्यमी प्रवीन वर्मा ने मशरूम से अनोखे उत्पाद बनाकर एक नई दिशा दिखाई है। उत्तर प्रदेश सरकार ने उनके स्टार्टअप को सराहते हुए 11 लाख रुपये की फंडिंग मंजूर की है, जिसमें से 4.5 लाख रुपये की पहली किस्त जारी भी कर दी गई है। 10 साल की मेहनत ने बदली तस्वीर कोछाभांवर निवासी प्रवीन पिछले एक दशक से मशरूम उत्पादन, रिसर्च और प्रशिक्षण के क्षेत्र में सक्रिय हैं।बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से कृषि में एमएससी और पूसा...
‘बोया पेड़ बबूल का…’ शिंदे की नाराज़गी पर उद्धव गुट का तंज, कांग्रेस ने भी साधा निशाना
Maharashtra, Politics, State

‘बोया पेड़ बबूल का…’ शिंदे की नाराज़गी पर उद्धव गुट का तंज, कांग्रेस ने भी साधा निशाना

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में उथल-पुथल के बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बीजेपी से कथित नाराज़गी ने नया मोड़ ले लिया है। महायुति सरकार में तनाव की खबरों के बीच विपक्ष खासकर शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस ने शिंदे खेमे पर तीखे तंज कसे हैं। उद्धव गुट के नेताओं का दावा है कि शिंदे की शिवसेना में बड़ी फूट पड़ने वाली है और कई विधायक पार्टी बदलने की तैयारी में हैं। आनंद दुबे का तंज: “बोया पेड़ बबूल का…” शिवसेना (यूबीटी) के वरिष्ठ नेता आनंद दुबे ने शिंदे पर तंज कसते हुए कहा,“बोया पेड़ बबूल का, तो आम कहां से होय?”उन्होंने आरोप लगाया कि शिंदे गुट ने भाजपा के साथ मिलकर शिवसेना को तोड़ा, लेकिन आज वही नेता खुद अलग-थलग पड़ गए हैं।दावे के अनुसार मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में शिंदे गुट के कई नेता अनुपस्थित रहे, जिससे सरकार के अंदर बढ़ती दूरी के संकेत मिलते हैं। कल्याण-डोम्बीवली में बीजेपी की ...
झारखंड में वोटर लिस्ट की पैतृक मैपिंग तेज करने के निर्देश, गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया को मिलेगी रफ्तार
Jharkhand, State

झारखंड में वोटर लिस्ट की पैतृक मैपिंग तेज करने के निर्देश, गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया को मिलेगी रफ्तार

रांची। झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने राज्य में चल रही मतदाता सूची की पैतृक मैपिंग की प्रगति की समीक्षा करते हुए इसे शीघ्रता से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। यह प्रक्रिया वर्तमान मतदाता सूची के नामों को वर्ष 2003 की मतदाता सूची से जोड़ने का कार्य है, ताकि आगामी गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को अधिक सुगम और पारदर्शी बनाया जा सके। कई विधानसभा क्षेत्रों में 70% काम पूरा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि कुछ विधानसभा क्षेत्रों में पैतृक मैपिंग का कार्य 70 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। इन क्षेत्रों में मतदाताओं को पुनरीक्षण के दौरान इन्यूमरेशन फॉर्म भरने में आसानी होगी। वहीं जिन क्षेत्रों में मैपिंग की प्रगति धीमी है, उन्हें तत्काल गति बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। वोटर आउटरीच प्रोग्राम चलाने के आदेश जिन विधानसभा क्षेत्रों में मैपिंग का प्रतिशत अभी कम है, वहां ...
कानपुर फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा: बंद कमरे में मिली चार युवकों की लाश, अंगीठी का धुआँ बना मौत का कारण
State, Uttar Pradesh

कानपुर फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा: बंद कमरे में मिली चार युवकों की लाश, अंगीठी का धुआँ बना मौत का कारण

कानपुर। पनकी इंडस्ट्रियल एरिया में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक फैक्ट्री के बंद कमरे से चार युवकों के शव बरामद हुए। बताया जा रहा है कि ठंड से बचने के लिए सभी युवक रात में कमरे के भीतर अंगीठी जलाकर सोए थे, जिसका धुआँ ही उनकी मौत का कारण बन गया। सुबह देर तक बंद रहा कमरा, तोड़ा गया दरवाज़ा घटना डी-58, साइड नंबर-2 स्थित ऑयल सीड्स फैक्ट्री की है। सुबह देर तक कमरे का दरवाजा न खुलने पर गार्ड और कर्मचारियों को शक हुआ। काफी देर आवाज देने के बाद भी कोई हलचल न मिलने पर दरवाजा तोड़ा गया। अंदर का दृश्य देखकर सभी के होश उड़ गए—चार युवक बेहोशी की हालत में पड़े थे और पास ही एक तसले में कोयला जल रहा था। दम घुटने से मौत की आशंका पुलिस के मुताबिक कमरे में उचित वेंटिलेशन नहीं था और अंगीठी के धुएं ने रात में ही चारों की जान ले ली होगी। फॉरेंसिक टीम ने कमरे से नमूने जुटाए हैं ताकि मौत के सह...
दिल्ली ब्लास्ट: नूंह की अफसाना ने आतंकी उमर नबी को दिया था कमरा, जांच एजेंसियों की हिरासत में
Punjab & Hariyana, State

दिल्ली ब्लास्ट: नूंह की अफसाना ने आतंकी उमर नबी को दिया था कमरा, जांच एजेंसियों की हिरासत में

चंडीगढ़/फरीदाबाद/नूंह। लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट की जांच में बड़ा खुलासा करते हुए एजेंसियों ने नूंह की रहने वाली अफसाना नामक महिला को हिरासत में लिया है। इसी अफसाना ने फिदायीन बने डॉ. उमर उन नबी को किराये पर कमरा दिया था। बताया जा रहा है कि उमर को यह कमरा शोएब नाम के व्यक्ति की सिफारिश पर मिला था। 10 दिनों तक नूंह में रुका था उमर जांच में सामने आया है कि उमर नबी ब्लास्ट से पहले करीब 10 दिन नूंह की हिदायत कॉलोनी में रहा था। अफसाना ने रिश्तेदार शोएब के कहने पर उसे कमरा मुहैया कराया था। घटना के बाद अफसाना अपनी 12 वर्षीय बेटी के साथ घर छोड़कर फरार हो गई थी। पूरे परिवार पर जांच एजेंसियों की नजर अफसाना को हिरासत में लेने के बाद एजेंसियां उससे विस्तृत पूछताछ कर रही हैं। माना जा रहा है कि पूछताछ में उमर के नूंह में ठहरने के दौरान उसकी गतिविधियों से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग सामने आ स...
मऊ में भीषण हादसा: रोडवेज बस ने ई-रिक्शा को मारी जोरदार टक्कर, 3 की मौत, 5 घायल
Breaking, State, Uttar Pradesh

मऊ में भीषण हादसा: रोडवेज बस ने ई-रिक्शा को मारी जोरदार टक्कर, 3 की मौत, 5 घायल

नगर क्षेत्र में बुधवार सुबह तेज रफ्तार रोडवेज बस और ई-रिक्शा की भिड़ंत में बड़ा हादसा हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार कुछ घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने संभाला मोर्चा, जांच शुरू हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू करवाया। दुर्घटनाग्रस्त बस और ई-रिक्शा को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कराया गया। पुलिस ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है और बस चालक से पूछताछ की जाएगी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार हादसे की प्रमुख वजह मानी जा रही है। स्थानीय लोगों में आक्रोश हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय निवासियों ने ...
AC कोच में ‘डॉगेश भाई’ का हाईफाई सफर! कंबल–चादर के साथ बर्थ पर आराम, रेलवे ने शुरू की जांच
State, Uttar Pradesh

AC कोच में ‘डॉगेश भाई’ का हाईफाई सफर! कंबल–चादर के साथ बर्थ पर आराम, रेलवे ने शुरू की जांच

गोरखपुर से लखनऊ आ रही 12587 अमरनाथ एक्सप्रेस में एक अनोखा नज़ारा देखने को मिला। थर्ड एसी कोच में एक पालतू कुत्ता आराम से मिडिल बर्थ पर कंबल ओढ़कर बैठा मिला। सहयात्रियों ने इसका वीडियो बनाकर रेलवे को शिकायत भेजी, जिसके बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। थर्ड AC में बर्थ पर ‘डॉग का लग्जरी सफर’ शिकायत के अनुसार ट्रेन के बी-6 कोच में 51 नंबर बर्थ पर एक पालतू डॉग गोरखपुर से लखनऊ तक मालिकन के साथ यात्रा करता पाया गया। यह बर्थ 55 नंबर बर्थ के साथ पुष्पा नाम की महिला यात्री द्वारा आरक्षित थी। वीडियो में दावा किया गया है कि: कुत्ता यात्रियों के बीच थर्ड एसी की मिडिल बर्थ पर लेटा था कोच अटेंडेंट ने कुत्ते के लिए कंबल और चादर भी उपलब्ध कराई यात्रियों की आपत्ति के बाद भी टीटीई और स्टाफ ने कोई कार्रवाई नहीं की कुत्ते की मालकिन का कहना था— “हमने टिकट लिया है।” क्या कहता है ...
राजस्थान में SIR प्रक्रिया पर बढ़ा घमासान: कांग्रेस के गंभीर आरोप, जिला प्रशासन मैदान में उतरा
Politics, Rajasthan, State

राजस्थान में SIR प्रक्रिया पर बढ़ा घमासान: कांग्रेस के गंभीर आरोप, जिला प्रशासन मैदान में उतरा

राजस्थान में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। बीएलओ पर काम के दबाव और आत्महत्या के मामलों के बीच अब कांग्रेस ने जिला प्रशासन पर नए आरोप जड़कर राजनीतिक तापमान और बढ़ा दिया है। पार्टी का दावा है कि जयपुर में फर्जी तरीके से मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जा रहे हैं, और बीएलओ बिना घर जाए कागजी कार्रवाई पूरी कर रहे हैं। कांग्रेस का आरोप—‘SIR के जरिए वोट छीनने का खेल’ कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट जारी कर कहा कि SIR प्रक्रिया के नाम पर संविधान पर हमला किया जा रहा है। पार्टी का आरोप है कि: बीएलओ मतदाताओं के घर जा ही नहीं रहे बिना फॉर्म दिए पूरे परिवारों के नाम लिस्ट से गायब कर दिए जा रहे हैं चुनिंदा वोटरों को टारगेट कर नाम हटाए जा रहे हैं कांग्रेस ने इसे मताधिकार पर सीधा प्रहार बताते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में ‘‘लोगों...
अल फलाह यूनिवर्सिटी के रेकॉर्ड्स से खुल रहे दफन राज: दिल्ली ब्लास्ट केस में डॉ. शाहीन, डॉ. मुजम्मिल और डॉ. उमर जांच के घेरे में
Punjab & Hariyana, State

अल फलाह यूनिवर्सिटी के रेकॉर्ड्स से खुल रहे दफन राज: दिल्ली ब्लास्ट केस में डॉ. शाहीन, डॉ. मुजम्मिल और डॉ. उमर जांच के घेरे में

दिल्ली ब्लास्ट मामले में लगातार नए खुलासे सामने आ रहे हैं। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने अल फलाह यूनिवर्सिटी के पाँच साल के रेकॉर्ड खंगालने शुरू कर दिए हैं। एजेंसियों का दावा है कि गिरफ्तार आरोपी डॉ. मुजम्मिल शकील, डॉ. शाहीन शाहिद और डॉ. उमर नबी के यूनिवर्सिटी के दौरान के संपर्क और गतिविधियाँ कई सवाल खड़े कर रही हैं। जांच अधिकारियों के मुताबिक, कश्मीर निवासी मौलवी इरफ़ान अहमद ने मुख्य षड्यंत्रकारियों को कट्टरपंथी बनाने में भूमिका निभाई। इसके बाद सुराग अल फलाह यूनिवर्सिटी की ओर मुड़े, जहाँ से कई महत्वपूर्ण जानकारी जांच एजेंसियों के हाथ लगी है। डॉ. शाहीन ने करवाई थी डॉ. मुजम्मिल की नियुक्ति सूत्रों के अनुसार, यूनिवर्सिटी में सबसे पहले मेडिसिन विभाग की एचओडी डॉ. शाहीन शाहिद की नियुक्ति हुई थी। उनकी सिफारिश पर तीन साल पहले पुलवामा निवासी संदिग्ध डॉ. मुजम्मिल...
बीड़ी से लगी आग ने ली हेड कांस्टेबल की जान
State, Uttar Pradesh

बीड़ी से लगी आग ने ली हेड कांस्टेबल की जान

मेरठ: साकेत के शर्मा नगर क्षेत्र में मंगलवार देर रात दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल विभोर पंवार (2011 बैच) अपने किराए के कमरे में आग लगने से जिंदा जल गए। पड़ोसियों ने कमरे से उठता घना धुआँ देखा तो दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे, लेकिन तब तक विभोर का शरीर लगभग कंकाल में बदल चुका था। बीड़ी से रजाई में लगी आग बनी मौत का कारण शामली जिले के नाला गांव निवासी विभोर दो महीने पहले ही किराए के मकान में रहने आए थे। सोमवार को वह घर से ड्यूटी पर लौटे थे। रात करीब 10 बजे उन्होंने कमरे में बीड़ी जलाई और इसी दौरान रजाई में आग लग गई। बताया जा रहा है कि उन्होंने आग बुझाने की कोशिश की और दूसरी रजाई ओढ़ ली। हादसे के तुरंत बाद उन्होंने अपनी पत्नी को फोन कर आग लगने की जानकारी भी दी, लेकिन शायद उन्हें अंदाजा नहीं था कि यह आग जानलेवा बन जाएगी। सुबह उठते धुएं ने खोली मौत की...