श्री आनंदपुर साहिब 350वें शहीदी समागम के लिए तैयार
चंडीगढ़: श्री आनंदपुर साहिब इस वर्ष इतिहास रचने जा रहा है। पंजाब सरकार द्वारा आयोजित गुरु तेग बहादुर जी, भाई मती दास जी, भाई सती दास जी और भाई दयाला जी के 350वें शहीदी दिवस का समागम पूरे पंजाब में श्रद्धा और गर्व का विषय बन गया है। तीन दिवसीय यह आयोजन 23 से 25 नवंबर 2025 तक चलेगा और सिख इतिहास तथा मानवता के सर्वोच्च बलिदान को समर्पित होगा।
अखंड पाठ और प्रदर्शनी से होगा शुभारंभ
23 नवंबर की सुबह मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में अखंड पाठ का शुभारंभ होगा। इसके बाद गुरु तेग बहादुर जी के जीवन, बलिदान और मानवाधिकारों की रक्षा के संदेश पर आधारित विशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन किया जाएगा।
यह प्रदर्शनी खासकर युवाओं को सिख इतिहास की उस परंपरा से जोड़ने के लिए तैयार की गई है, जिसमें धर्म और इंसानियत की रक्षा के लिए जीवन न्योछावर कर दिए गए।
सर्...










