‘मैडम हर महीने 7.50 लाख रुपये मांग रही हैं’ सुसाइड के 27 दिन बाद शराब कारोबारी का वीडियो वायरल, आबकारी विभाग में मचा हड़कंप
देवास (मध्य प्रदेश)। देवास जिले के शराब ठेका संचालक दिनेश मकवाना की आत्महत्या को 27 दिन गुजर चुके हैं, लेकिन शुक्रवार को सामने आए एक वीडियो ने पूरे आबकारी विभाग में हड़कंप मचा दिया। वायरल वीडियो में दिनेश मकवाना ने मरने से पहले सहायक आबकारी आयुक्त मंदाकिनी दीक्षित पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
वीडियो में लगाए बड़े आरोप
8 नवंबर को जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या करने वाले दिनेश मकवाना ने वीडियो में दावा किया है कि उससे हर महीने साढ़े सात लाख रुपये की उगाही की जा रही थी।वीडियो में दिनेश कहता है—"मेरी पांच शराब दुकानें हैं, 14 करोड़ रुपये का ठेका है। प्रति दुकान डेढ़ लाख रुपये मांगे जा रहे हैं। मैं 20–22 लाख रुपये दे चुका हूं। पैसा नहीं देने पर वे वेयरहाउस से मेरा माल रुकवा देते थे। इसी परेशान होकर आत्महत्या कर रहा हूं।”
वीडियो सामने आने के बाद देवास आबकारी विभाग में हड़कंप मच गया है और पूर...










