लापरवाह इंजीनियरों पर कमिश्नर संस्कृति जैन की सख्ती काम नहीं बताया तो दे दी ‘बीएलओ हेल्पर’ वाली सजा
भोपाल नगर निगम की कमिश्नर IAS संस्कृति जैन ने लापरवाह इंजीनियरों को सबक सिखाने का अनोखा तरीका अपनाया है। काम की प्रगति और जानकारी न दे पाने पर उन्होंने कुल 75 असिस्टेंट और सब-इंजीनियरों को विशेष ‘सजा’ सुनाई— और वह सजा यह है कि अब ये सभी बीएलओ (BLO) के सहायक बनकर एसआईआर डिजिटलाइजेशन का काम करेंगे।
काम का ब्यौरा न देने पर गुस्साईं कमिश्नर
सूत्रों के अनुसार, कमिश्नर जैन ने कुछ दिन पहले इन इंजीनियरों से उनके प्रोजेक्ट्स और सिविल कार्यों की विस्तृत जानकारी मांगी थी।15 दिन बीतने के बाद भी कोई संतोषजनक रिपोर्ट नहीं मिली।
इसके बाद उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए आदेश जारी कर दिए कि सभी इंजीनियर 4 दिसंबर तक बीएलओ के सहायक के रूप में काम करेंगे और एसआईआर (Special Summary Revision) की जिम्मेदारी निभाएंगे।
सूत्र बताते हैं कि इस फैसले की नगर निगम में खूब चर्चा है। कई कर्मचारी इसे “अनूठी ल...










