उमर ख़ान पर प्रताड़ना, षड्यंत्र और झूठे मुकदमे दर्ज कराने के गंभीर आरोप आरिफ अली बोले—परिवार को न्याय दिलाने के लिए हो सख्त कार्रवाई
उज्जैन। बेगमबाग निवासी आरिफ अली,
पिता उस्मान गनी, ने अपने परिवार के साथ प्रेस वार्ता कर उमर ख़ान पर लगातार प्रताड़ित करने, झूठे प्रकरण दर्ज कराने और षड्यंत्र रचने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वर्षों से जिला बदर घोषित अपराधी उमर ख़ान उनके पारिवारिक और व्यावसायिक संबंधों का दुरुपयोग कर रहा है और उनके जीवन को अस्थिर करने में लगा हुआ है।
“फर्जी मामलों में फंसाया, परिवार को धमकाया”—आरिफ अली
आरिफ अली ने बताया कि उमर ख़ान कई वर्षों से उनके खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कराने की कोशिश करता रहा है।उन्होंने आरोप लगाया कि—
एक फर्जी एनडीपीएस मामले में भी उन्हें फँसाने का प्रयास किया गया।
उनकी पत्नी अमरीन अली को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है, जिससे बच्चों और परिवार का मानसिक संतुलन प्रभावित हो रहा है।
आरिफ ने बताया कि उनकी छोटी बहन रुकसाना बी का विवाह भी उमर ख़ान की दखलंदाजी की वजह...










