VB-G-RAM-G योजना को लेकर भाजपा का मेगा प्लान: मंत्री बताएंगे फायदे, चौपाल और ट्रैक्टर रैली से विपक्ष को करारा जवाब
भोपाल, मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश की मोहन सरकार और भाजपा अब 'वीबी जी राम जी' (VB-G-RAM-G) योजना को लेकर जमीन पर सक्रिय हो गई है। योजना के लाभ और खासियतों को जनता तक पहुंचाने के लिए पार्टी ने एक व्यापक अभियान तैयार किया है। इसमें मंत्री और नेता जिलों में चौपाल लगाएंगे, ट्रैक्टर और बैलगाड़ी रैलियों के जरिए ग्रामीणों से संवाद करेंगे और विपक्ष के आरोपों का जवाब देंगे।
भाजपा का कहना है कि योजना के तहत अब मनरेगा (MGNREGA) के 100 दिन के बजाय 125 दिन काम की गारंटी मिलेगी। मजदूरी भुगतान भी अब सप्ताह में एक बार होगा, जिससे लोगों को लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। GPS, मोबाइल मॉनिटरिंग और आधार आधारित ट्रैकिंग के जरिए काम में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही अनुसूचित जनजाति क्षेत्रों में श्रमिकों को रोजगार के अतिरिक्त अवसर भी मिलेंगे।
दो दिन पहले सीएम और भाजपा प्...










