हाथरस में 4000 हेक्टेयर में बसाया जाएगा नया शहर, मास्टर प्लान बनाने के लिए तीन कंपनियां आईं सामने
हाथरस: यमुना एक्सप्रेसवे के निकट न्यू हाथरस अर्बन सेंटर बसाने की योजना पर काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में विकसित होने वाले इस नए शहर का क्षेत्रफल लगभग 4000 हेक्टेयर होगा। योजना के तहत शहर के इंडस्ट्री और रेजिडेंशल क्षेत्रों का मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा।
तीन कंपनियों ने किया आवेदन
यमुना प्राधिकरण के फेज-2 प्रोजेक्ट के तहत मास्टर प्लान निर्माण के लिए तीन कंपनियों ने आवेदन किया है। इसमें आरवी इंजीनियरिंग कंसल्टेंट लिमिटेड, गरुणा यूएसबी सॉफ्ट सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड और एलईए एसोसिएट साउथ एशिया प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं। यमुना अथॉरिटी के सीईओ आरके सिंह की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने सभी तीन कंपनियों को क्वालिफाई घोषित किया है।
जल्द ही वित्तीय बिड से होगा चयन
अब इन कंपनियों में से किसी एक को मास्टर प्लान तैयार करने के लिए वित्तीय बिड क...










