रांची में नशीली कफ सिरप सिंडिकेट पर पुलिस का बड़ा प्रहार, तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी
रांची।
राजधानी रांची में नशीली कफ सिरप के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने निर्णायक कार्रवाई शुरू कर दी है। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन के निर्देश पर गठित विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने मंगलवार को शहर के तीन अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इस कार्रवाई से नशे के अवैध नेटवर्क में हड़कंप मच गया है।
एसआईटी का नेतृत्व ग्रामीण एसपी कर रहे हैं। तुपुदाना थाना क्षेत्र स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में शैले ट्रेडर्स नामक प्रतिष्ठान पर सिटी डीएसपी वी. रमन के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस को कई अहम दस्तावेज हाथ लगे हैं, जो इस अवैध कारोबार के व्यापक नेटवर्क की ओर इशारा कर रहे हैं।
बैंक चेकबुक और दो हथियार बरामद
सिटी डीएसपी वी. रमन ने बताया कि छापेमारी में वित्तीय लेन-देन से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज, एग्रीमें...










