आदिवासी नेता सोम मुंडा की हत्या के खिलाफ खूंटी बंद, पत्नी के सामने सीने में दागी गई गोली
खूंटी (झारखंड): झारखंड के खूंटी जिले में आदिवासी नेता और पड़हा राजा सोम मुंडा की बुधवार देर शाम अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना उनके घर लौटने के दौरान हुई, जब वे अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से जा रहे थे। सोम मुंडा ने 2024 में खूंटी विधानसभा सीट से चुनाव भी लड़ा था।
सोम मुंडा की हत्या के विरोध में गुरुवार को जिले में आदिवासी संगठनों के आह्वान पर खूंटी बंद रखा गया, जिसका व्यापक असर देखने को मिला। बंद के दौरान बाजार, दुकानें और शैक्षणिक संस्थान पूरी तरह बंद रहे, सार्वजनिक परिवहन ठप रहा और ग्रामीण सड़कों पर उतरकर जाम, धरना और टायर जलाने जैसी गतिविधियों में शामिल हुए।
पुलिस के अनुसार, बुधवार देर शाम जमुआदग के पास दो बाइक सवार अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। दो राउंड फायरिंग में एक गोली सीधे सोम मुंडा के सीने में लगी। घायल हालत में उन्होंन...










