स्वदेशी पिनाका रॉकेट का निर्यात शुरू, आर्मेनिया पहला खरीदार
नई दिल्ली: भारत ने रक्षा क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। स्वदेशी गाइडेड पिनाका रॉकेट का निर्यात शुरू कर दिया गया है और आर्मेनिया इसका पहला अंतरराष्ट्रीय खरीदार बन गया है। इस ऐतिहासिक खेप को सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस (SDAL) नामक निजी कंपनी ने तैयार किया है।
प्राइवेट और पब्लिक सेक्टर का सहयोग
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत ऐम्युनिशन उत्पादन में ग्लोबल हब बनने की दिशा में अग्रसर है। इसके लिए पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर दोनों की बराबर भूमिका जरूरी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि “हमें सहयोग की भावना से आगे बढ़ना है, प्रतिस्पर्धा से नहीं। दोनों सेक्टर राष्ट्रहित में एक-दूसरे की मजबूती के पूरक बनकर काम करें।”
SDAL की उपलब्धियां
सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस (SDAL), सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड की रक्षा उत्पादन कंपनी है। यह देश में विस्फोटको...










