धरा रह गया ट्रंप का टैरिफ, चीन ने मचाया तहलका – भारत के लिए बड़ी सीखनई दिल्ली: दिल प्रकाश
चीन और भारत कभी एक ही पिच पर थे, लेकिन 1990 के बाद चीन ने जिस रफ्तार से विकास किया, उसकी दुनिया में कोई तुलना नहीं। आज चीन की अर्थव्यवस्था भारत से लगभग चार गुना बड़ी है और प्रति व्यक्ति आय भी कई गुना अधिक है। चीन अब दुनिया के 80 देशों का सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर बन चुका है।
चीन का चौंकाने वाला ट्रेड सरप्लस2025 में चीन का ट्रेड सरप्लस पहली बार 1 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच गया। इस साल के पहले 11 महीनों में चीन ने 3.4 ट्रिलियन डॉलर का निर्यात किया जबकि आयात सिर्फ 2.3 ट्रिलियन डॉलर रहा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारी टैरिफ लगाए, लेकिन चीन ने अमेरिका पर निर्भरता कम कर दूसरे बाजारों में निर्यात बढ़ाकर अपना दबदबा बनाए रखा।
ऑटो और हाई-टेक में दबदबाचीन की ऑटो कंपनियों ने इलेक्ट्रिक वाहनों में पूरी दुनिया में प्रभुत्व स्थापित किया। जर्मनी और जापान के बाजारों पर उसने कब्जा कर लिय...










