Thursday, February 19

रेलवे में बिना परीक्षा के 5349 अप्रेंटिस पद, ITI वालों के लिए गोल्डन चांस

मुंबई, 19 फरवरी 2026: पश्चिमी रेलवे में करियर बनाने का सुनहरा मौका है। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) ने 5,349 अप्रेंटिस पदों के लिए भर्ती की घोषणा की है। यह भर्ती बिना किसी लिखित परीक्षा के की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 21 फरवरी 2026 से शुरू होकर 23 मार्च 2026 तक चलेगी।

This slideshow requires JavaScript.

भर्ती का विवरण

विवरण जानकारी
पद का नाम अप्रेंटिसशिप
पदों की संख्या 5,349
आवेदन शुरू 21 फरवरी 2026, सुबह 11 बजे
आवेदन अंतिम तिथि 23 मार्च 2026, शाम 5 बजे
आयुसीमा 15–24 वर्ष (आरक्षित वर्ग के लिए नियमानुसार छूट)
चयन प्रक्रिया मेरिट बेस पर शॉर्टलिस्टिंग, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
प्रशिक्षण अवधि 1 वर्ष
आवेदन शुल्क ₹100 (SC/ST/PwD/महिला निशुल्क)
ऑफिशियल वेबसाइट www.rrc-wr.com

योग्यता

  • आवेदक ने 10वीं (मैट्रिक) परीक्षा न्यूनतम 50% अंकों के साथ पास की हो।

  • संबंधित ट्रेड (फिटर, वेल्डर, टर्नर, मैकेनिस्ट, वायरमैन, पाइप फिटर, प्लंबर, स्टेनोग्राफर आदि) में NCVT से मान्यता प्राप्त ITI सर्टिफिकेट होना चाहिए।

  • SSC या ITI रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवार आवेदन के योग्य नहीं हैं।

  • इंजीनियरिंग ग्रेजुएट और डिप्लोमा होल्डर्स आवेदन नहीं कर सकते।

  • उम्र: न्यूनतम 15 और अधिकतम 24 वर्ष। आरक्षित वर्ग के लिए नियमानुसार छूट।

आवेदन प्रक्रिया

  1. पश्चिम रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.rrc-wr.com पर जाएं।

  2. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें और पर्सनल डिटेल्स, ट्रेड, आधार नंबर, मार्क्स/CGPA, वर्कशॉप/डिवीजन जैसी जानकारी भरें।

  3. आवश्यक दस्तावेज़ (10वीं मार्कशीट, ITI सर्टिफिकेट, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र) स्कैन कर अपलोड करें।

  4. आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) जमा करें और फॉर्म सब्मिट करें।

  5. ट्रेनिंग पूरी होने पर प्रमाणपत्र मिलेगा, जिसे आगे करियर के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा।

रेलवे अप्रेंटिस पदों की यह भर्ती ITI धारकों के लिए सुनहरा अवसर है। अधिक जानकारी और आवेदन के लिए उम्मीदवार पश्चिमी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।

Leave a Reply