चीन की अर्थव्यवस्था पर ब्रेक: ना बिक्री, ना निवेश… ड्रैगन की मुश्किलें बढ़ीं
नई दिल्ली: चीन की अर्थव्यवस्था इन दिनों धीमी गति से आगे बढ़ रही है और संकेत मिल रहे हैं कि हालात और चुनौतीपूर्ण होते जा रहे हैं। न तो देश के अंदर निवेश सही ढंग से आ पा रहा है और न ही चीन का सामान दुनिया में आसानी से बिक पा रहा है।
राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो (NBS) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, नवंबर में खुदरा बिक्री केवल 1.3% बढ़ी, जो कोविड महामारी के बाद की सबसे धीमी रफ्तार है। विशेषज्ञों ने 2.9% की बढ़ोतरी की उम्मीद जताई थी, लेकिन वास्तविक आंकड़े उम्मीदों से बहुत कम रहे।
फैक्ट्री उत्पादन और निवेश भी धीमाऔद्योगिक उत्पादन नवंबर में 4.8% बढ़ा, जबकि रॉयटर्स ने 5% की उम्मीद जताई थी। वहीं प्रॉपर्टी सेक्टर में भारी गिरावट के चलते साल के पहले 11 महीनों में फिक्स्ड-एसेट इन्वेस्टमेंट 2.6% घट गया। शहरी बेरोजगारी दर स्थिर 5.1% पर रही, जिससे लेबर मार्केट में कोई खास सुधार नहीं दिखा।
कार बिक्...










