Saturday, February 21

न मैदा, न चिंता! गेहूं के आटे से बनाएं फूले-फूले भटूरे

नई दिल्ली: भटूरा, जिसे सुनते ही अधिकतर लोग मैदा का नाम याद कर लेते हैं, अब गेहूं के आटे और सूजी से घर पर भी फूले-फूले और बाजार जैसे बनाए जा सकते हैं। रसोई विशेषज्ञ रश्मि कौशिक ने बिना मैदा के भटूरे बनाने का आसान और सेहतमंद तरीका साझा किया है।

This slideshow requires JavaScript.

दही और बेकिंग सोडा से फर्मेंटेशन
सबसे पहले 1 कटोरी दही में 1 चम्मच चीनी, थोड़ा नमक और 1/4 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं। यह मिश्रण भटूरों को अच्छा रंग और तेजी से फर्मेंट होने में मदद करता है।

सूजी से आए क्रिस्पीपन
इस मिश्रण में 1/3 कप सूजी डालें और 15 मिनट के लिए रख दें। सूजी पानी सोखकर भटूरों को बाहर से क्रिस्पी और अंदर से मुलायम बनाती है।

गेहूं के आटे का इस्तेमाल
फिर इसमें 2 कप गेहूं का आटा और 1 चम्मच तेल डालकर गूंथें। स्वाद बढ़ाने के लिए बारीक कटी हरी धनिया पत्ती भी डाली जा सकती है।

आटे को लचीला बनाना जरूरी
रश्मि कौशिक के अनुसार, आटे को मैदा वाले आटे की तरह पटक-पटक कर गूंथना आवश्यक है। इससे ग्लूटेन एक्टिवेट होता है और भटूरे बेलते समय टूटते नहीं हैं।

आराम देना है जरूरी
गूंथे हुए आटे को कम से कम 10 मिनट गीले कपड़े से ढककर आराम दें। यह समय आटे को सेट करने में मदद करता है और लोइयां बेलते समय दरारें नहीं आतीं।

तलने की सही तकनीक
लोइयां तैयार कर लें और गर्म तेल में हल्का दबाते हुए तलें। आप देखेंगे कि गेहूं के आटे से बने भटूरे मैदे जितने ही फूले हुए और स्वादिष्ट होंगे।

Leave a Reply