Tuesday, February 17

बांग्लादेश में तारिक रहमान की शपथ से पहले मोहम्मद यूनुस के करीबी विदेश भागे, नई सरकार से डर?

ढाका: बांग्लादेश में 18 महीने से चल रही अंतरिम सरकार के बाद सत्ता परिवर्तन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अगस्त 2024 से मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में चल रही सरकार अब बीएनपी के हाथों में जा रही है। 12 फरवरी को हुए आम चुनाव में बीएनपी की जीत के बाद मंगलवार, 17 फरवरी को तारिक रहमान प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।

This slideshow requires JavaScript.

इस बीच यूनुस के करीबी सहयोगियों में असहजता दिख रही है। चुनाव नतीजों के अगले दिन यूनुस के विशेष सहायक फैज अहमद तैयब बांग्लादेश छोड़कर जर्मनी चले गए। ढाका के अखबार द डेली स्टार के अनुसार यह अचानक और सरप्राइज डिपार्चर माना जा रहा है।

यूनुस के करीबी विदेश क्यों गए?
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, चुनाव परिणाम के बाद यूनुस के अधिकारी ‘सुरक्षित निकलने’ की कोशिश में थे। ढाका में यह बात पहले से चर्चा का विषय रही कि यूनुस के करीबी अधिकारी सत्ता हस्तांतरण से पहले देश छोड़ सकते हैं।

देश छोड़ने से पहले हिसाब-किताब दें
शपथ ग्रहण से पहले, सोमवार को NCP के नेता नसीरुद्दीन पटवारी ने कहा कि कई सलाहकार सुरक्षित निकलने की कोशिश में हैं। उन्होंने अपील की कि अधिकारी देश छोड़ने से पहले अपनी संपत्ति और कार्यों का पूरा हिसाब जनता के सामने पेश करें।

हालांकि, तैयब के बाद यूनुस के अन्य सहयोगियों ने फिलहाल ढाका छोड़ने का प्लान रोक दिया है और शांति से सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया का इंतजार कर रहे हैं।

यूनुस का कार्यकाल समाप्त
मोहम्मद यूनुस ने अगस्त 2024 में बांग्लादेश के अंतरिम शासन के चीफ एडवाइजर के रूप में पद संभाला था। विरोध प्रदर्शनों के बाद शेख हसीना की सरकार गिरने पर उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई थी। उनका कार्यकाल मंगलवार, 17 फरवरी को समाप्त हो रहा है और बीएनपी के तारिक रहमान नई सरकार का नेतृत्व करेंगे।

Leave a Reply