Tuesday, June 16

This slideshow requires JavaScript.

बिहार पुलिस भर्ती 2026: 462 असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर पदों के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता और प्रक्रिया

पटना। बिहार पुलिस में ज्वाइन करने का सुनहरा मौका फिर आया है। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ऑपरेशन) के 462 पदों के लिए भर्ती निकाली है। ये पद रेडियो ऑपरेशन ब्रांच में भरे जाएंगे। स्पेशल ब्रांच में सिपाही भर्ती के बाद यह नया अवसर पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स के लिए महत्वपूर्ण है।

This slideshow requires JavaScript.

आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियां:

  • आवेदन शुरू: 4 फरवरी 2026

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 4 मार्च 2026

  • विज्ञापन संख्या: 04/2026

  • आवेदन: ऑनलाइन bpssc.bihar.gov.in के जरिए

फिजिकल योग्यता:

  • ऊंचाई:

    • अनारक्षित/पिछड़ा वर्ग पुरुष: 165 सेमी

    • ओबीसी/एससी/एसटी पुरुष: 160 सेमी

    • सभी महिलाओं के लिए न्यूनतम: 155 सेमी

  • सीना (पुरुष):

    • अनारक्षित/पिछड़ा/अत्यंत पिछड़ा: 81 सेमी बिना फुलाए, 86 सेमी फुलाकर

    • एससी/एसटी: 79 सेमी बिना फुलाए, 84 सेमी फुलाकर

  • वजन (महिलाएं): न्यूनतम 48 किलो

शैक्षिक योग्यता:

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से भौतिकी (Physics) विषय के साथ B.Sc में न्यूनतम 50% अंक

  • अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए 45% अंक मान्य

  • शैक्षिक योग्यता 1 अगस्त 2025 के आधार पर मान्य

उम्र सीमा:

  • पुरुष: 21–37 वर्ष

  • महिलाएं: 21–40 वर्ष

  • पिछड़ा/अत्यंत पिछड़ा वर्ग: 21–42 वर्ष

चयन प्रक्रिया:

  • लिखित परीक्षा (प्रारंभिक व मुख्य)

  • शारीरिक दक्षता/जांच परीक्षा

  • दौड़

सैलरी: लेवल-05

आवेदन की प्रक्रिया:

  1. BPSSC की वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।

  2. लॉगइन करके आवेदन फॉर्म स्टेप-बाय-स्टेप भरें।

  3. पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर सही साइज में अपलोड करें।

  4. एप्लीकेशन फीस जमा करें और फाइनल प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

इस भर्ती से जुड़ी सभी डिटेल्स और नोटिफिकेशन Advt-04/2026 के तहत bpssc.bihar.gov.in पर उपलब्ध हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ही सभी जानकारी सुनिश्चित करें।

Leave a Reply