Tuesday, June 16

This slideshow requires JavaScript.

जोधपुर में साध्वी प्रेम बाईसा का निधन, इंस्टाग्राम पोस्ट बनी सुसाइड नोट

जोधपुर: राजस्थान की साध्वी प्रेम बाईसा का बुधवार को निधन हो गया। उन्हें आरती नगर स्थित उनके आश्रम से प्रेक्षा अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। साध्वी के निधन की खबर से संत समाज और उनके अनुयायियों में शोक की लहर फैल गई।

This slideshow requires JavaScript.

अंतिम संदेश इंस्टाग्राम पर:
साध्वी प्रेम बाईसा के निधन से कुछ समय पहले उनका एक पोस्ट इंस्टाग्राम पर सामने आया, जिसे सुसाइड नोट के रूप में देखा जा रहा है। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि उन्होंने अपना जीवन सनातन धर्म के प्रचार में बिताया और उनका हृदय अंतिम सांस तक सनातन धर्म के लिए धड़कता रहा। उन्होंने आदि जगतगुरु शंकराचार्य, विश्व योग गुरुओं और संत महात्माओं के आशीर्वाद का उल्लेख किया।

साध्वी ने अपने संदेश में यह भी लिखा कि उन्होंने आदि गुरु शंकराचार्य और देश के कई महान संतों को लिखित पत्र भेजकर अग्नि परीक्षा के लिए निवेदन किया था, लेकिन प्रकृति को कुछ और ही मंजूर था। उन्होंने ईश्वर और संत महात्माओं पर पूर्ण विश्वास जताते हुए कहा कि न्याय उन्हें अवश्य मिलेगा, चाहे जीवन में नहीं तो मृत्यु के बाद।

पिछले साल वायरल वीडियो के कारण चर्चा में आई थीं:
साध्वी प्रेम बाईसा पिछले वर्ष एक पुराने वीडियो के वायरल होने के बाद सुर्खियों में आई थीं। वीडियो में उन्हें एक पुरुष के साथ गले मिलते हुए देखा गया, जिसे सोशल मीडिया पर गलत अर्थों में प्रसारित किया गया। उन्होंने इसे एक साजिश करार देते हुए बोरानाडा थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी।

साध्वी ने आरोप लगाया था कि वीडियो वायरल होने से पहले उनसे 20 लाख रुपये की मांग की गई थी। जब उन्होंने ब्लैकमेलिंग से इंकार किया, तो आरोपियों ने वीडियो को उनके संपर्कों और आश्रम से जुड़े लोगों को भेजकर वायरल कर दिया।

साध्वी प्रेम बाईसा के निधन से उनके अनुयायियों और संत समाज में शोक की गहराई महसूस की जा रही है।

 

Leave a Reply