Saturday, January 10

बृजभूषण शरण सिंह को जन्मदिन पर मिला लंदन से आया ढाई करोड़ का घोड़ा, जानिए उसकी खासियत

 

This slideshow requires JavaScript.

 

गोंडा। उत्तर प्रदेश के पूर्व सांसद और भाजपा के सीनियर नेता बृजभूषण शरण सिंह का जन्मदिन समारोह इस बार खासी चर्चा में रहा। इस अवसर पर गोंडा में आयोजित एक भव्य राष्ट्र कथा और शक्ति प्रदर्शन ने खूब सुर्खियां बटोरीं। लेकिन इस बार बृजभूषण शरण सिंह को जो गिफ्ट मिला, वह सबका ध्यान खींचने वाला था – एक लंदन से आया घोड़ा।

 

हरियाणा के दंपती ने गिफ्ट किया अनोखा घोड़ा

गिफ्ट देने वाले दंपती, रविंद्र पाल सिंह चौहान और उनकी पत्नी संगीता सिंह चौहान, ने बृजभूषण शरण सिंह को इस खास घोड़े का तोहफा दिया। यह घोड़ा लंदन से खरीदकर गोंडा लाया गया था, जिसकी कीमत ढाई करोड़ रुपये थी। बृजभूषण शरण सिंह ने मंच से इस गिफ्ट की सराहना करते हुए घोड़े के प्रति अपने प्रेम का भी इज़हार किया।

 

अब तक 7 रेस जीत चुका है घोड़ा

 

यह घोड़ा काफी खास है, क्योंकि अब तक यह सात रेस जीत चुका है और 22 लाख 41 हजार रुपये का इनाम जीत चुका है। हरियाणा के दंपती ने इसे गिफ्ट देने से पहले लंदन से मंगवाया था, जहां इसे 50 लाख रुपये में खरीदा गया था, लेकिन रेस में शामिल होने के बाद इसकी कीमत ढाई करोड़ रुपये तक पहुँच गई। यह घोड़ा अब तक 38 रेस प्रतियोगिताओं में भाग ले चुका है।

 

घोड़े की खासियत

 

बृजभूषण शरण सिंह को मिले इस घोड़े की मां का नाम ‘द गुरखा’ है और वह आयरलैंड में रहती है। यह घोड़ा ‘थोरो ब्रीड’ का है, जो रेसिंग के लिए प्रसिद्ध है। घोड़ा अब तक 7 प्रतियोगिताएं जीत चुका है और 2 बार दूसरे, 5 बार तीसरे और 4 बार चौथे स्थान पर रह चुका है।

 

शक्ति का प्रतीक

 

गिफ्ट देने वाले रविंद्र पाल सिंह चौहान ने इस अवसर पर कहा कि आदिकाल से घोड़ा शक्ति का प्रतीक माना जाता है और यह शासन का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हमने यह गिफ्ट सही जगह पर, सही व्यक्ति को दिया है, और यह एक बहुत अच्छा कार्य है। उनकी पत्नी संगीता सिंह चौहान ने भी इस गिफ्ट के विचार को साझा किया और इस विचार को स्वीकारने के लिए बृजभूषण शरण सिंह का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply