Wednesday, June 17

This slideshow requires JavaScript.

भोजपुरी फिल्म ‘फ्री का दूल्हा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, बिना दहेज की शादी पर है कहानी

भोजपुरी सिनेमा के उभरते अभिनेता ऋषभ कश्यप की नई फिल्म फ्री का दूल्हा’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में ऋषभ के साथ रक्षा गुप्ता और अनिता रावत प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म का ट्रेलर कुल 3 मिनट 32 सेकेंड का है और इसे दर्शकों द्वारा खूब सराहा जा रहा है।

This slideshow requires JavaScript.

ट्रेलर में दिखाया गया है कि दूल्हों की “सेल” लगी हुई है और वे ठेले पर बिक रहे हैं। वहीं, एक मां अपने बेटे की शादी में ज्यादा पैसे ऐंठने की कोशिश करती है, लेकिन बेटा प्यार में पड़कर बिना दहेज वाली शादी करने का फैसला करता है। यही कहानी का मुख्य आकर्षण है।

फिल्म में कॉमेडी, रोमांस, प्यार और मस्ती का तड़का है, जो दर्शकों को मनोरंजन का पूरा पैकेज देती है। ऋषभ कश्यप इस फिल्म में ‘गोलू’ के किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा रजनीश झा, रत्नेश वारवल, अशोक गुप्ता, रिंकू, आयुषी और मटरू भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

फिल्म का निर्माण एट्री एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया गया है। निर्माता हैं उमेश शर्मा और ख़ुशी शाह। संपादक मनोज सांकला, कोरियोग्राफर प्रसून यादव, और पोस्ट प्रोडक्शन आई फोकस स्टूडियो ने किया है। संगीत साजन मिश्रा और मनोज भास्कर द्वारा रचित है।

भोजपुरी सिनेमा के दर्शक केवल उत्तर भारत में ही नहीं बल्कि देशभर में इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। स्टारकास्ट और कहानी की दमदार प्रस्तुति के कारण ‘फ्री का दूल्हा’ इस साल की चर्चित फिल्मों में शामिल होने की पूरी संभावना रखती है।

 

Leave a Reply