Wednesday, June 17

This slideshow requires JavaScript.

भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया ने दूसरे बेटे के जन्म की दी खुशखबरी, फैंस बोले- फिर कोशिश करिए लड़की होगी

मुंबई: मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया ने 19 दिसंबर, 2025 को अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया। बेटे का नाम काजू रखा गया है। इस खुशी की जानकारी कपल ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ अनोखे अंदाज में साझा की, जिसमें नीलें रंग से लिखा हुआ था – बेटा हुआ है।

This slideshow requires JavaScript.

तीन साल पहले अपने पहले बेटे लक्ष्य के जन्म के बाद भारती और हर्ष के घर में फिर से खुशियों का आगमन हुआ। भारती का मानना था कि उन्हें इस बार बेटी हो, लेकिन बेटे के जन्म पर भी उन्होंने खुशी व्यक्त की। हर्ष ने मजाकिया अंदाज में लिखा, फिर से एक बेटा हुआ। लिम्बाचिया एंड सन्स।

इस पोस्ट पर बॉलीवुड और टीवी जगत के सितारों ने भी प्यार बरसाया। करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश, ईशा गुप्ता, करिश्मा तन्ना, मुक्ति मोहन और अन्य ने बधाई संदेश भेजे। फैंस ने भी मजेदार कमेंट्स किए, जैसे – एक बार फिर से कोशिश करिए, अबकी बार पक्का लड़की होगी। और आखिरकार गोला का बारूद गया।

मजेदार किस्सा: ‘इंडिया टुडे’ की रिपोर्ट के मुताबिक, भारती को 19 दिसंबर को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय वह कुकिंग रियलिटी शो की शूटिंग कर रही थीं और तभी उनका वॉटर बैग फट गया, जिसके बाद तुरंत प्रसव हुआ।

भारती सिंह ने 3 दिसंबर 2017 को हर्ष लिम्बाचिया से गोवा में शादी की थी। पहले बेटे लक्ष्य का जन्म 3 अप्रैल, 2022 को हुआ था। अब बेटे काजू के जन्म के साथ उनका परिवार पूरी तरह खुशियों से भर गया है।

Leave a Reply