Saturday, December 20

RBSE Date Sheet 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से, देखें पूरी डेटशीट

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने वर्ष 2026 की कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ के अनुसार, दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 12 फरवरी 2026 से शुरू होंगी।

This slideshow requires JavaScript.

  • कक्षा 10वीं: 12 फरवरी से 28 फरवरी 2026
  • कक्षा 12वीं: 12 फरवरी से 11 मार्च 2026

कक्षा 10वीं प्रमुख परीक्षा तिथियां:

  • 12 फरवरी – अंग्रेज़ी (अनिवार्य)
  • 14 फरवरी – ऑटोमोटिव/सौंदर्य एवं स्वास्थ्य/सूचना प्रौद्योगिकी/फुटकर बिक्री/टूरिज्म आदि
  • 17 फरवरी – सामाजिक विज्ञान
  • 19 फरवरी – हिंदी
  • 21 फरवरी – विज्ञान
  • 24 फरवरी – गणित
  • 26 फरवरी – संस्कृत प्रथम प्रश्न पत्र
  • 27 फरवरी – तीसरी भाषा (संस्कृत, उर्दू, गुजराती, पंजाबी, सिंधी)
  • 28 फरवरी – संस्कृत द्वितीय प्रश्न पत्र

कक्षा 12वीं प्रमुख परीक्षा तिथियां (साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स):

  • 12 फरवरी – मनोविज्ञान
  • 13 फरवरी – अंग्रेज़ी (अनिवार्य)
  • 14 फरवरी – लोक प्रशासन
  • 16 फरवरी – भूगोल, लेखाशास्त्र, भौतिकी
  • 17 फरवरी – कंप्यूटर विज्ञान/इन्फार्मेटिक्स प्रैक्टिस
  • 18 फरवरी – संस्कृत साहित्य
  • 19 फरवरी – पर्यावरण विज्ञान
  • 20 फरवरी – हिंदी (अनिवार्य)
  • 21 फरवरी – दर्शनशास्त्र, सामान्य विज्ञान
  • 23 फरवरी – राजनीति विज्ञान, भूविज्ञान, कृषि विज्ञान
  • 24 फरवरी – चित्रकला
  • 25 फरवरी – गणित
  • 26 फरवरी – अंग्रेज़ी साहित्य/टाइपिंग (हिंदी)
  • 27 फरवरी – वेद, दर्शन, जैन दर्शन आदि
  • 28 फरवरी – अर्थशास्त्र/कृषि जीव विज्ञान/जीव विज्ञान
  • 4 मार्च – इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, रसायन विज्ञान
  • 5 मार्च – कंठ संगीत/नृत्य कथक/वाद्य संगीत
  • 6 मार्च – ऑटोमोटिव/सूचना प्रौद्योगिकी/फूड प्रोसेसिंग आदि
  • 7 मार्च – समाज शास्त्र
  • 9 मार्च – गृह विज्ञान
  • 10 मार्च – हिंदी साहित्य, उर्दू साहित्य, अन्य भाषाएँ
  • 11 मार्च – शारीरिक शिक्षा

परीक्षा केंद्र और सुरक्षा:
इस वर्ष राज्यभर में 6193 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 51 संवेदनशील श्रेणी के केंद्र हैं। परीक्षा के दौरान वीडियो रिकॉर्डिंग और कड़ी निगरानी सुनिश्चित की जाएगी।

छुट्टियां:
परीक्षा अवधि में कुल 6 दिन की छुट्टियां रहेंगी, जिनमें 4 रविवार और होली व धुलंडी शामिल हैं। इन छुट्टियों से छात्रों को पढ़ाई और दोहराव के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा।

RBSE डेटशीट डाउनलोड कैसे करें:

  1. राजस्थान बोर्ड की वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर ‘RBSE सेकेंडरी/सीनियर सेकेंडरी परीक्षा तिथि 2026’ पर क्लिक करें।
  3. क्लास 10 या 12 के लिए PDF खुल जाएगी।
  4. PDF डाउनलोड करें और भविष्य में इस्तेमाल के लिए प्रिंटआउट लें।

इस वर्ष 19 लाख से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। बोर्ड ने सुरक्षा, गोपनीयता और परीक्षाओं के सुचारू संचालन के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।

Leave a Reply