Thursday, June 18

This slideshow requires JavaScript.

मथुरा: अनिरुद्धाचार्य महाराज के सुरक्षाकर्मी पर दुकानदार को घसीटकर पीटने का आरोप

वृंदावन: प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज के सुरक्षाकर्मी एक गंभीर विवाद में फंस गए हैं। वृंदावन स्थित गौरी गोपाल आश्रम के पास अपनी दुकान चलाने वाले विवेक कुमार पर दिनदहाड़े हमला करने का आरोप लगाया गया है।

This slideshow requires JavaScript.

पीड़ित परिवार के अनुसार, सुरक्षाकर्मी उन्हें उनकी दुकान से जबरन घसीटकर आश्रम के अंदर ले गए और विरोध करने पर बेरहमी से पिटाई की। इस हमले में विवेक कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनकी बेटी ने बताया कि पिता के विरोध करने पर गार्ड्स ने उन्हें पीटा, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई।

घटना के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन परिवार का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन अनिरुद्धाचार्य महाराज के दबाव में सही इलाज नहीं कर रहा है। पीड़ित की पत्नी ने कहा कि अस्पताल में भर्ती होने के बाद भी उन्हें कोई उचित दवा या उपचार नहीं मिला।

परिवार ने पुलिस से गुहार लगाई है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि आश्रम के नाम पर घूम रहे इन गुंडों को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

स्थानीय पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर इस घटना की तस्वीरें वायरल होने के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। हालांकि, अनिरुद्धाचार्य महाराज की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Leave a Reply