गाजियाबाद में ढाबे पर चाकूबाजी, दो दोस्तों की हत्या खाने में देरी और पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, एक युवक गंभीर
गाजियाबाद, ब्यूरो।
दिल्ली से सटे गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। अंबेडकर गेट के पास स्थित एक ढाबे पर मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया, जहां चाकू से हमला कर दो युवकों की हत्या कर दी गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
पुलिस के अनुसार, देर रात करीब साढ़े दस बजे वैष्णो ढाबे पर श्रीपाल (25) अपने दोस्तों सत्यम (26) और अनुराग के साथ खाना खाने पहुंचा था। उसी दौरान ढाबे पर मौजूद दूसरे पक्ष से खाने में देरी और भुगतान को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों द्वारा शराब पीने की बात भी सामने आई है। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दूसरे पक्ष ने तीनों युवकों पर चाकुओं से हमला कर दिया।
हमले में श्रीपाल, सत्यम और अनुराग गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, ...










