गाजियाबाद: हिंडन एयरपोर्ट एक्सटेंशन पर कैबिनेट का ब्रेक, जिम्मेदार अधिकारियों को भेजा रिमाइंडर
गाजियाबाद: हिंडन एयरपोर्ट के एक्सटेंशन प्रोजेक्ट पर अब तक कोई बड़ा कदम नहीं उठाया जा सका है। कैबिनेट से जमीन अधिग्रहण का अप्रूवल न मिलने के कारण यह योजना अटकी हुई है। एयरपोर्ट अथॉरिटी और प्रशासन ने पहले ही दो-दो बार जमीन सर्वे करवाया है। प्रस्तावित अधिग्रहण में 8 एकड़ जमीन शामिल है, जिसे मंडलायुक्त के स्तर से शासन में भेजे गए प्रपोजल के बाद ही आगे बढ़ाया जा सकेगा।
हिंडन एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इस प्रक्रिया में देरी के चलते जिम्मेदार अधिकारियों को रिमाइंडर लेटर भेजा है। वर्तमान में एयरपोर्ट के पास पर्याप्त पार्किंग की कमी है। कर्मचारी, अधिकारी, सुरक्षा एजेंसियों और निजी एयरलाइंस के लोग भी पार्किंग की समस्या झेल रहे हैं। किसी वीआईपी विजिट के समय यह स्थिति और जटिल हो जाती है।
एयरपोर्ट निदेशक ने कही यह बात
हिंडन एयरपोर्ट अथॉरिटी के निदेशक डॉ. महेश चिलका ने बताया कि “हम लोग एक्सटेंशन पर लगातार क...










