Wednesday, April 1

Uttar Pradesh

उन्नाव दुष्कर्म मामला: पिता की कस्टोडियल मौत में सेंगर की सजा बढ़ाने की मांग, 19 फरवरी को होगी सुनवाई
State, Uttar Pradesh

उन्नाव दुष्कर्म मामला: पिता की कस्टोडियल मौत में सेंगर की सजा बढ़ाने की मांग, 19 फरवरी को होगी सुनवाई

उन्नाव, 16 फरवरी 2026: माखी दुष्कर्म केस की पीड़िता ने अपने पिता की कस्टोडियल डेथ मामले में कुलदीप सिंह सेंगर की सजा बढ़ाने की मांग करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। चीफ जस्टिस ने संबंधित मामलों की सुनवाई के लिए 19 फरवरी को बेंच के सामने पेश होने का आदेश दिया है। इससे पहले निचली अदालत ने सेंगर को उनके पिता की हत्या के गैर-इरादतन अपराध में 10 साल की जेल और 10 लाख रुपये का जुर्माना सुनाया था। अदालत ने कहा था कि परिवार के इकलौते कमाने वाले व्यक्ति की हत्या में किसी भी तरह की नरमी बरती नहीं जा सकती। सेंगर ने इस सजा के खिलाफ हाई कोर्ट में जमानत की याचिका लगाई थी, जिसे खारिज कर दिया गया। इसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। सेंगर वर्तमान में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया कि 4 जून 2017 को नौकरी दिलाने के बहाने उन्...
ग्रेटर नोएडा में महाशिवरात्रि पर कुट्टू का आटा खाने से 40 से ज्यादा लोग बीमार, कई अस्पताल में भर्ती
State, Uttar Pradesh

ग्रेटर नोएडा में महाशिवरात्रि पर कुट्टू का आटा खाने से 40 से ज्यादा लोग बीमार, कई अस्पताल में भर्ती

ग्रेटर नोएडा, 16 फरवरी 2026 – उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में महाशिवरात्रि के अवसर पर भोजन से एक बार फिर फूड पॉइजनिंग का मामला सामने आया। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इको विलेज-3 रॉयल कोर्ट और हिमालय प्राइड सोसाइटियों में व्रत खोलते समय कुट्टू के आटे से बने पकवान खाने के बाद 40 से अधिक लोग बीमार हो गए। व्रत खोलते ही बिगड़ी तबीयत इको विलेज-3 के निवासियों के अनुसार, शाम को व्रत खोलने के लिए कुट्टू के आटे से बने पकवान खाए गए। कुछ ही देर बाद लोगों को पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी। देखते ही देखते 25 से अधिक लोग गंभीर रूप से बीमार पड़ गए। स्थिति गंभीर होने पर कई लोगों को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। कुछ मरीजों का इलाज होने के बाद घर भेज दिया गया, जबकि कई अभी भी डॉक्टरों की निगरानी में हैं। हिमालय प्राइड सोसाइटी में भी 15 लोग प्रभावित हिमालय प्राइड सोसाइटी में भी लगभग 15 ल...
बाराबंकी में दुल्हन की विदाई के समय खुला बड़ा सच: दूल्हा निकला किन्नर, 23 हजार रुपये की ‘सेटिंग’ देख ठनका दुल्हन का माथा
State, Uttar Pradesh

बाराबंकी में दुल्हन की विदाई के समय खुला बड़ा सच: दूल्हा निकला किन्नर, 23 हजार रुपये की ‘सेटिंग’ देख ठनका दुल्हन का माथा

बाराबंकी, 16 फरवरी 2026 – उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में दुल्हन की विदाई के दौरान ऐसा नजारा सामने आया, जिसने पूरे इलाके में हलचल मचा दी। जयमाल पहनाने और सात फेरे लेने वाला दूल्हा असल में ट्रांसजेंडर निकला। इस घटना के खुलासे के बाद दुल्हन के घरवालों ने विदाई से साफ इंकार कर दिया। घटना का पूरा मामला यह मामला कोठी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। बीते शुक्रवार को किन्नरों की टोली ने नेग मांगने पहुंची। इस दौरान किन्नरों ने दूल्हे को पहचान लिया और बताया कि वह कुछ महीने पहले उनके साथ मिलकर नेग मांगता था। यह सुनते ही बाराती भाग खड़े हुए। नाराज लड़की वालों ने दूल्हे को पकड़ लिया और उसे बंधक बना लिया। बताया गया है कि दूल्हे ने मामले को दबाने के लिए किन्नरों की टोली को 23 हजार रुपये देने की कोशिश की। यह देखकर दुल्हन के घरवालों को शक हुआ और उन्होंने दूल्हे को जांचने का प्रयास किया। इसके बाद दूल्ह...
अयोध्या: मंदिरों में बढ़ते रामदाना प्रसाद की मांग पर एनडी यूनिवर्सिटी ने शुरू किया शोध, 2028 तक नई प्रजाति विकसित करने का लक्ष्य
State, Uttar Pradesh

अयोध्या: मंदिरों में बढ़ते रामदाना प्रसाद की मांग पर एनडी यूनिवर्सिटी ने शुरू किया शोध, 2028 तक नई प्रजाति विकसित करने का लक्ष्य

अयोध्या, 16 फरवरी 2026: आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (ND University) ने मंदिरों में बढ़ती रामदाना (राजगीरा) प्रसाद की मांग को देखते हुए इसकी उन्नत प्रजाति विकसित करने के लिए शोध कार्य शुरू किया है। न्यूनतम संसाधन में अधिक उत्पादन विश्वविद्यालय के पादप प्रजनन एवं अनुवांशिकी विभाग के वैज्ञानिक वर्ष 2028 तक उच्च उत्पादन क्षमता वाली नई किस्म विकसित करने का लक्ष्य लेकर कार्य कर रहे हैं। विभाग के प्रभारी एवं सह प्राध्यापक डॉ. विक्रमजीत सिंह के अनुसार, रामदाना एक ऐसी फसल है जिसे कम संसाधनों और सामान्य परिस्थितियों में आसानी से उगाया जा सकता है। मध्य भारत में इसका उपयोग फलाहार के रूप में व्यापक है। उन्होंने बताया कि अयोध्या धाम के विकास और अंतरराष्ट्रीय श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रसादी उत्पादों में रामदाना की खपत तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में यह पूर्वी उत...
रूस में होगी भव्य रामलीला, दारिया बनेंगी सीता और दिमित्री निभाएंगे हनुमान का किरदार
State, Uttar Pradesh

रूस में होगी भव्य रामलीला, दारिया बनेंगी सीता और दिमित्री निभाएंगे हनुमान का किरदार

अयोध्या/मॉस्को, 16 फरवरी 2026: उत्तर प्रदेश की धर्म नगरी अयोध्या से लेकर रूस की राजधानी मॉस्को तक रामलीला का जादू फैलने जा रहा है। 20 फरवरी को मॉस्को में भव्य रामलीला का मंचन किया जाएगा, जिसमें रूसी कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। मुख्य कलाकार और भूमिकाएँ एवगेनी – राम दारिया – सीता मुरात – लक्ष्मण दिमित्री – हनुमान इस आयोजन की थीम दीपोत्सव से प्रेरित है और इसे भारत-रूस सांस्कृतिक संबंधों में एक नए अध्याय के रूप में देखा जा रहा है। आयोजन और सहयोग रामलीला का आयोजन भारत के दूतावास और जवाहरलाल नेहरू सांस्कृतिक केंद्र (JNCC) के सहयोग से हो रहा है। इसकी मुख्य संचालक रूसी-भारतीय मैत्री संस्था ‘दिशा’ है, जिसका नेतृत्व डॉ. रामेश्वर सिंह कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि रामलीला सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि सत्य, मर्यादा और आदर्श जीवन का सार्वभौमिक संदेश देती ह...
मोदीनगर: मृत हेड मोहर्रिर के खिलाफ 80 हजार रुपये की हेराफेरी का केस दर्ज, पुलिस प्रशासन में उठे सवाल
State, Uttar Pradesh

मोदीनगर: मृत हेड मोहर्रिर के खिलाफ 80 हजार रुपये की हेराफेरी का केस दर्ज, पुलिस प्रशासन में उठे सवाल

गाजियाबाद: मोदीनगर के भोजपुर थाना फिर सुर्खियों में है। यहां तीन साल पहले थाने के मालखाने से 80 हजार रुपये की हेराफेरी का मामला सामने आया है, जिसमें तत्कालीन हेड मोहर्रिर गजेंद्र सिंह का नाम सामने आया। हैरानी की बात यह है कि गजेंद्र सिंह का मार्च 2024 में निधन हो चुका है, बावजूद इसके उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार, गजेंद्र सिंह उस समय हेड मोहर्रिर के पद पर तैनात थे। थाने के मालखाने में जब्त वाहन, अपराधियों से बरामद हथियार, नकदी और अन्य सामान रखा जाता था, जिनका लेखा-जोखा हेड मोहर्रिर के जिम्मे होता था। हाल ही में रिकॉर्ड मिलान के दौरान 80 हजार रुपये की राशि में अनियमितता सामने आई। जांच एसीपी मसूरी और एसीपी वेव सिटी को सौंपी गई थी। रिपोर्ट में गजेंद्र सिंह का नाम उजागर हुआ। मृतक कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिए जाने से प्रशासनिक प्रक्रियाओं और विभागीय समन्वय पर ग...
मेरठ: सरकारी स्कूल में बच्चों के साथ अभद्र दंड, मास्टर साहब ने बनाया ‘मुर्गा’ और पीटा
State, Uttar Pradesh

मेरठ: सरकारी स्कूल में बच्चों के साथ अभद्र दंड, मास्टर साहब ने बनाया ‘मुर्गा’ और पीटा

मेरठ: बड़ागांव स्थित जूनियर हाईस्कूल में बच्चों के साथ अनुचित दंड देने का मामला सामने आया है। स्कूल में तैनात शिक्षक ने कथित तौर पर कई छात्रों को ‘मुर्गा’ बनाकर जमकर डंडों से पीटा। यह घटना शनिवार की बताई जा रही है और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में शिक्षक बच्चों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए नजर आ रहे हैं। इसे देखने के बाद अभिभावकों और ग्रामीणों में गहरा रोष फैल गया। आरोप है कि छात्रों अरमान, रियाज, फैज, अल्ताफ, अलीना, खुशी, शिवम, मीत, कृष्ण, हम्माद, रिजवान और सागर को बेवजह कठोर दंड दिया गया। घटना के समय, जब अभिभावकों और ग्रामीणों ने विरोध किया, तो शिक्षक गोविंद ने धमकी देते हुए कहा कि “जाओ सीएम पोर्टल पर शिकायत कर दो। बच्चे पढ़ेंगे नहीं और शरारत करेंगे तो ऐसे ही पिटाई होगी।” वीडियो में कुछ बच्चे सहमे हुए दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुर...
प्रेम विवाह बना हत्या की वजह, पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी शूटर घायल
State, Uttar Pradesh

प्रेम विवाह बना हत्या की वजह, पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी शूटर घायल

हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में सोमवार तड़के पुलिस और एक इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। एसओजी टीम और थाना सादाबाद पुलिस ने फौजी की गोली मारकर हत्या करने वाले 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को मुठभेड़ के दौरान घायल कर गिरफ्तार कर लिया। बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने उसके पैर में गोली मार दी। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फौजी की हत्या से इलाके में मचा था हड़कंप जानकारी के अनुसार 5 फरवरी को आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर चन्द्राफार्म हाउस के पास इको कार और बाइक सवार हमलावरों ने फौजी अखिलेश चौधरी को घेरकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया था। प्रेम विवाह को लेकर रची गई थी साजिश पुलिस जांच में सामने आया कि अखिलेश चौधरी ने अपने ही गांव की एक युवती से प्रेम विव...
100 से अधिक लोगों के नाम पर करोड़ों का लोन फ्रॉड, यूपी STF ने मास्टरमाइंड आमिर अहसन को दबोचा
State, Uttar Pradesh

100 से अधिक लोगों के नाम पर करोड़ों का लोन फ्रॉड, यूपी STF ने मास्टरमाइंड आमिर अहसन को दबोचा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में करोड़ों रुपये के बड़े लोन फ्रॉड का पर्दाफाश करते हुए यूपी एसटीएफ और साइबर क्राइम थाने की संयुक्त टीम ने रविवार सुबह आईआईएम रोड स्थित सहारा होमर के पास से गिरोह के मास्टरमाइंड आमिर अहसन को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि आमिर अहसन ने बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों की मिलीभगत से 100 से अधिक लोगों के नाम पर फर्जी तरीके से लोन पास कराकर करोड़ों रुपये की ठगी की। पुलिस के अनुसार यह गिरोह अलग-अलग बैंकों से फर्जी कंपनियों, फर्मों और व्यक्तियों के नाम पर लोन स्वीकृत कराकर रकम हड़प लेता था। पहले ही बैंक मैनेजर समेत चार आरोपी भेजे जा चुके हैं जेल इस मामले में इससे पहले यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की जानकीपुरम शाखा के मैनेजर गौरव सिंह सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अब मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को मामले में कई बड़े खुलासों की उम्मीद है। आधार-पैन लेकर ...
संघ के भरोसे न रहें, जाति-बिरादरी में चर्चा कर बड़े हिंदू समाज के लिए काम करें: मोहन भागवत
Politics, State, Uttar Pradesh

संघ के भरोसे न रहें, जाति-बिरादरी में चर्चा कर बड़े हिंदू समाज के लिए काम करें: मोहन भागवत

गोरखपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने कहा है कि आज समाज में संघ से अपेक्षाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन समाज को स्वयं भी आगे बढ़कर कार्य करना होगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि केवल संघ के भरोसे रहना उचित नहीं है, बल्कि अपनी जाति-बिरादरी के बीच संवाद स्थापित कर बड़े हिंदू समाज के हित में कार्य करना आवश्यक है। डॉ. मोहन भागवत रविवार को गोरखपुर में संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित सामाजिक सद्भाव बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान विभिन्न जातियों, समाजों और संगठनों के प्रतिनिधि एवं प्रमुख उपस्थित रहे। भारत संबंधों को सौदा नहीं, अपनापन मानता है सरसंघचालक ने कहा कि दुनिया के कई देशों में यह धारणा है कि मनुष्य से मनुष्य का संबंध केवल एक सौदे जैसा होता है, लेकिन भारत की सोच इससे अलग है। यहां रिश्ते स्वार्थ पर नहीं, अपनेपन पर आधारित होते हैं। उन्होंने कह...