Monday, June 22

This slideshow requires JavaScript.

फतेहपुर में विकास कार्य की जांच के दौरान दो पक्ष आमने-सामने, एसओ सस्पेंड, 43 पर FIR


उत्तर प्रदेश के फतेहपुरजिले के सरकंडी ग्राम पंचायत में बुधवार को विकास कार्यों में धांधली की जांच करने आई टीम के सामने दो पक्ष आमने-सामने आ गए। बवाल में दोनों पक्षों से कई लोग घायल हुए, जबकि पुलिस ने नामजदऔरअज्ञात43 लोगोंकेखिलाफFIR दर्ज की है।

This slideshow requires JavaScript.

एसपी ने की कड़ी कार्रवाई:
इस घटना के बाद एसपी अनूप कुमार सिंह ने असोथर थाना प्रभारी अभिलाष तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। थाने की कमान अब जहानाबाद में तैनात धीरेंद्र ठाकुर को सौंपी गई है। वहीं, एसपी पीआरओ रहे मनीष कुमार को जहानाबाद का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।

जांच टीम पहुंची थी गांव में:
असोथर थाना क्षेत्र के सरकंडी ग्राम पंचायत में विकास कार्यों में धांधली की शिकायत अशोक निगम उर्फ गुड्डू ने जिला प्रशासन और शासन तक पहुंचाई थी। इस पर बुधवार को जांच टीम गांव पहुंची। इस दौरान वर्तमान प्रधान पति संतोष द्विवेदी और शिकायतकर्ता पक्ष के लोग मौके पर मौजूद थे।

पुलिस की मौजूदगी में हुआ बवाल:
जांच स्थल से कुछ ही दूरी पर दोनों पक्ष भिड़ गए। गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी के बीच लाठीडंडे और धारदार हथियारों का इस्तेमाल हुआ। मारपीट में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए।

43 लोगों पर केस दर्ज:
असोथर में तैनात एसआई प्रदीप शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने दोनों पक्षों के कुल 43 लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में FIR दर्ज की है। शिकायतकर्ता पक्ष से अशोक निगम, रोशन सिंह, आदर्श, सुनील तिवारी सहित अन्य और दूसरे पक्ष से संतोष द्विवेदी, राजू, अभय जोशी सहित अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

डीएसपी ने बताया:
डीएसपी थरियांव वीर सिंह ने कहा कि विकास कार्यों की शिकायत की पुरानी रंजिश के कारण दोनों पक्ष भिड़ गए। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई है और मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply