महाराष्ट्र पंचायत चुनाव कानून ने जन्म दिया त्रासदी: पिता ने सत्ता के लिए 6 साल की बेटी की हत्या की
हैदराबाद/नांदेड़: महाराष्ट्र पंचायत चुनाव में दो बच्चों के नियम ने एक पिता की राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को खौफनाक मोड़ दे दिया। तीन बच्चों के पिता पांडुरंग कोंडामंगले ने अपने छह साल की जुड़वां बेटियों में से एक प्राची की हत्या कर दी। कारण: नियम के अनुसार, तीन बच्चों वाला व्यक्ति पंचायत चुनाव में नहीं लड़ सकता।
हत्या की योजना और क्रूरता:पांडुरंग ने पहले अपनी बेटी को गोद देने की कोशिश की, लेकिन प्रयास विफल होने पर उसने हत्या की साजिश रची। 29 जनवरी को उसने प्राची को तेलंगाना के निजामाबाद स्थित निजामसागर नहर पर ले जाकर पानी में डुबोकर मार डाला। हत्या के बाद पांडुरंग अपने गांव केरुड़ लौट आया और सामान्य व्यवहार करता रहा। जब बेटी गायब हुई तो पत्नी ने पुलिस में शिकायत की, जिसमें पांडुरंग ने दुख जताने का नाटक किया।
पुलिस को कैसे मिली सफलता:बोधन ग्रामीण पुलिस ने लावारिस शव की पहचान के लिए सोशल मीडि...










