साध्वी प्रेम बाईसा के बाद साधु हीरालाल नाथ की संदिग्ध मौत, बंद कमरे में मिला शव
जयपुर के सामोद क्षेत्र में एक पहाड़ी मंदिर के बंद कमरे से 41 वर्षीय साधु हीरालाल नाथ का शव मिलने से हड़कंप मच गया। साधु हाल ही में लंबी तपस्या में लीन थे और उन्होंने आसपास के लोगों से किसी तरह की बाधा न डालने की अपील की थी। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिलने के कारण यह मामला और रहस्यमय हो गया। पुलिस ने इस संदिग्ध मौत की गहन जांच शुरू कर दी है।
शव की सूचना दुर्गंध से मिलीस्थानीय लोगों ने बताया कि मंदिर परिसर से तेज दुर्गंध आने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सामोद थाना पुलिस ने देखा कि साधु का कमरा अंदर से बंद था। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां साधु का शव पड़ा मिला।
41 दिन की तपस्या में थे साधुस्थानीय सूत्रों के अनुसार, हीरालाल नाथ लगभग दो वर्षों से मंदिर परिसर में अकेले रह रहे थे। उन्होंने 27 जनवरी को एक परिचित को संदेश भेजकर 41 दिन की कठोर तपस्या शुरू करने की ...










