किडनी देकर पत्नी को बचाया… खुद बिस्तर पर, दुकान में लाखों की चोरी! गाजियाबाद के परिवार पर टूटा नया संकट
गाजियाबाद: लालकुआं क्षेत्र में मयंक इलेक्ट्रिकल की दुकान में शनिवार तड़के चोरी की वारदात ने पहले से ही संघर्ष कर रहे देवेंद्र गोयल के परिवार को गहरे आघात में डाल दिया है। परिवार पहले ही आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों का सामना कर रहा था।
चोरी की वारदात
पीड़ित ने बताया कि चोरी सुबह करीब 3 बजे हुई। चोरों ने पहले दुकान का शटर तोड़ा, फिर सुरक्षा चैनल उखाड़कर अंदर घुस गए। दुकान में रखी गुल्लक से सवा लाख रुपये नकद और करीब 6 लाख रुपये का इलेक्ट्रिक वायर व अन्य सामान चोरी कर लिया। जाते समय चोरों ने सीसीटीवी का डीवीआर भी निकाल लिया ताकि कोई सुबूत न बचे।
किडनी दान कर खुद बिस्तर पर
देवेंद्र गोयल की पत्नी की दोनों किडनियां फेल हो चुकी थीं। 5 नवंबर को दिल्ली एम्स में उन्होंने अपनी किडनी दान कर पत्नी का जीवन बचाया। डॉक्टरों ने पत्नी को एक वर्ष तक विशेष देखभाल और देवेंद्र को 3 महीने का ब...










