रायसेन में उबाल: 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी 3 दिन से फरार, पुलिस की नाकामी पर सड़कों पर उतरे लोग
रायसेन जिले के गौहरगंज थाना क्षेत्र में 6 वर्षीय मासूम के साथ हुए दुष्कर्म मामले ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। घटना के 72 घंटे बीत जाने के बाद भी आरोपी सलमान (23) पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस कार्रवाई में देरी के चलते जनता का आक्रोश सड़क पर फूट पड़ा और लोगों ने नेशनल हाईवे-46 जाम कर दिया।
आरोपी पर बढ़ाया इनाम, फिर भी नतीजा नहीं
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी पर घोषित इनाम 10 हजार से बढ़ाकर 20 हजार रुपये कर दिया है। दावा किया जा रहा है कि कई पुलिस टीमें सर्च ऑपरेशन में लगी हैं, लेकिन तीन दिन बाद भी कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है, जिससे लोगों का पुलिस पर भरोसा कमजोर पड़ता दिख रहा है।
सुबह 8 बजे अंजाम दी दरिंदगी
वारदात बुधवार सुबह करीब 8 बजे हुई थी। आरोप है कि 23 वर्षीय सलमान ने 6 साल की बच्ची के साथ हैवानियत की और इसके बाद फरार हो गया। घटना के बाद से पूरे क्षेत...









