सरदार पटेल, राष्ट्रहित प्रथम के विचार पर सदैव अडिग रहे : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
इंदौर, 31 अक्टूबर 2025।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन राष्ट्र के प्रति समर्पण, दृढ़ संकल्प और एकता की भावना का प्रतीक है। उन्होंने आज़ादी के बाद बिखरी हुई 562 रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर भारत की अखंडता को सुदृढ़ किया। उनका यह कार्य स्वतंत्र भारत के इतिहास की सबसे अद्भुत और प्रेरणादायक उपलब्धियों में से एक है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह विचार शौर्य स्मारक में आयोजित “एक दौड़ देश की एकता और अखंडता के लिए — रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने इस अवसर पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, भारत माता एवं सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उपस्थित जनसमुदाय को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इसके बाद उन्होंने हरी झंडी दिखाकर रन फॉर यूनिटी को रवाना किया। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति गीतों की मधुर धुनो...






