IAS टीना डाबी को मिलेगा राष्ट्रीय जल पुरस्कार, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित; 2 करोड़ की राशि सहित बड़ी उपलब्धि
जयपुर/बाड़मेर: राजस्थान की चर्चित और काबिल IAS अधिकारी टीना डाबी एक बार फिर राष्ट्रीय सुर्खियों में हैं। बाड़मेर जिले में वर्षा जल संरक्षण के क्षेत्र में किए गए उनके उल्लेखनीय कार्य को केंद्र सरकार ने सराहा है। इसी उपलब्धि के लिए बाड़मेर जिले को 'प्रथम जल संचय जनभागीदारी पुरस्कार' मिलने जा रहा है। यह सम्मान 18 नवंबर 2025 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित छठे राष्ट्रीय जल पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार के साथ 2 करोड़ रुपये की सम्मान राशि भी दी जाएगी।
बाड़मेर मॉडल को मिली राष्ट्रीय पहचान
पश्चिमी राजस्थान के कठोर व शुष्क इलाकों में जल संरक्षण हमेशा चुनौती रहा है। ऐसे में जिला प्रशासन द्वारा चलाया गया ‘कैच द रेन’ अभियान राष्ट्रीय स्तर पर एक मिसाल बन गया।अभियान के तहत—
बड़े पैमाने पर परंपरागत टांका निर्माण
वर्षा जल संग्रहण संरच...









