महिलाओं के विकास की नई गाथा लिख रहा ‘देवी अहिल्या नारी सशक्तिकरण मिशन’ : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
जबलपुर, 31 अक्टूबर 2025।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि महिलाओं की उन्नति के बिना समग्र विकास की कल्पना अधूरी है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश की हर बेटी आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़े, हर बहन सशक्त बने और हर महिला सम्मानपूर्वक जीवन जिए।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक उत्थान के लिए राज्य सरकार निरंतर ठोस कदम उठा रही है। इसी दिशा में आरंभ किया गया ‘देवी अहिल्या नारी सशक्तिकरण मिशन’ महिलाओं को नई ताकत और नए अवसर प्रदान कर रहा है। यह मिशन महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, सुरक्षा और स्वावलंबन की दिशा में नई ऊर्जा दे रहा है।
डॉ. यादव ने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता के लिए राज्य सरकार ने ‘सैनिटेशन एवं हाइजीन योजना’ लागू की है, जिसके अंतर्गत छात्राओं को सेनेटरी पैड्स क्रय हेतु सहायता राशि सीधे बैंक ख...




