छिंदवाड़ा में एमडी ड्रग्स सप्लाई गैंग का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार; मास्टरमाइंड अब भी फरार
छिंदवाड़ा। देहात थाना पुलिस ने जिले में बढ़ते सूखे नशे के खतरे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एमडी ड्रग्स सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जबकि गैंग का मुख्य मास्टरमाइंड नौशाद शेख और उसका साथी अभी फरार हैं। पुलिस अधीक्षक अजय पांडे ने इस सफल ऑपरेशन के लिए टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
एक्टिवा पर कर रहे थे ड्रग्स डीलिंग
एएसपी आशीष खरे ने बताया कि गांगीवाड़ा रिंग रोड स्थित रोहना बायपास के पास दो युवकों की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। दोनों बिना नंबर की ग्रे रंग की एक्टिवा पर ग्राहकों की तलाश में खड़े थे और सप्लाई करने की कोशिश में थे। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी गोविंद सिंह राजपूत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया।
तलाशी में एमडी पाउडर और सामान बरामद
गिरफ्तार अतीक अहमद से 6 ग्राम 57 मिलीग...









