जबलपुर: ‘किलर क्वीन’ गैंग की लड़कियों ने शमशान में की मारपीट, 3 गिरफ्तार
जबलपुर: जबलपुर पुलिस ने किलर क्वीन गैंग की तीन लड़कियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई उस वीडियो के वायरल होने के बाद हुई है, जिसमें गैंग की सदस्य शमशान घाट के पास एक लड़की से मारपीट करती दिखाई दे रही थीं।
शमशान में मारपीट का वीडियो वायरल
वीडियो में देखा गया कि गैंग की एक लड़की पीड़िता के बाल पकड़कर उसे जमीन पर पटकती है और गर्दन व सीने पर लात मारती है। दूसरी लड़की चिल्लाती नजर आती है और तीसरी वीडियो रिकॉर्ड करती है। इस वीडियो के साथ गैंग ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर लिखा, "घाव एक ही दिन देंगे लेकिन गहरा देंगे।" गैंग ने खौफ दिखाने के लिए चाकू के वीडियो भी पोस्ट किए।
पुलिस की कार्रवाई
वीडियो वायरल होने और पीड़िता की शिकायत के बाद ग्वारीघाट थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। शिकायत में बताया गया कि मुक्ति धाम के पास तीन-चार लड़कियों ने पीड़िता से मारपीट की। जांच में घटना सही पाई ग...









