इंडिगो की उड़ानें रद्द, बांसुरी वादक पं. राकेश चौरसिया 11 घंटे एयरपोर्ट पर फंसे, भोपाल ‘हृदय दृश्यम महोत्सव’ में प्रदर्शन रद्द
भोपाल/दिल्ली, 6 दिसंबर 2025अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बांसुरी वादक पंडित राकेश चौरसिया शुक्रवार को दिल्ली से भोपाल के लिए 'हृदय दृश्यम महोत्सव' में अपने कार्यक्रम के लिए रवाना हो रहे थे, लेकिन इंडिगो एयरलाइंस की कई उड़ानें अचानक रद्द होने से उन्हें लगातार 11 घंटे एयरपोर्ट पर फंसा रहना पड़ा। इस अव्यवस्था के चलते उन्हें अपना निर्धारित प्रदर्शन रद्द करना पड़ा।
सुबह 7 बजे पहुंचे, शाम 6 बजे तक इंतजार
पंडित चौरसिया सुबह 7 बजे ही हवाई अड्डे पहुंच गए थे और उनका सामान भी चेक-इन हो चुका था। उन्हें उम्मीद थी कि कुछ समय बाद वे भोपाल के लिए रवाना हो जाएंगे, लेकिन इंडिगो की उड़ानें एक के बाद एक रद्द होती गईं।उन्होंने बताया—“मैं भोपाल उत्सव में प्रदर्शन के लिए वचनबद्ध था। आखिरी क्षण तक इंतजार किया, पर इंडिगो ने यात्रियों को पहले से कोई सूचना नहीं दी। यदि एक दिन पहले बता देते तो मैं सड़क या ट्रेन ...









