‘तुम्हारे दिल में जलन है’: गुना अस्पताल में शराब के नशे में ड्यूटी पर डॉक्टर, मरीज का इलाज छोड़कर पर्चा फाड़ा
गुना: सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की संवेदनशीलता पर एक बार फिर सवाल उठ खड़ा हुआ है। गुना जिला अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर शराब के नशे में इस कदर धुत्त थे कि उन्होंने मरीज का इलाज करने की बजाय वहां मौजूद तीमारदारों को ही मरीज बता दिया। उनका यह अमानवीय व्यवहार सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।
घटना रविवार देर रात की है, जब डॉ. अजय सिंह राठौर इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी पर थे। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि उनकी जुबान लड़खड़ा रही थी और वे बैठने की स्थिति में भी ठीक नहीं थे। जब उनसे पूछा गया कि मरीज कौन है, तो उन्होंने वीडियो बनाने वाले व्यक्ति की ओर इशारा कर कह दिया, “तुम्हारे दिल में जलन है।” यह देख वहां मौजूद लोग दंग रह गए।
मरीज के परिजन कल्लू सिंह ने बताया कि उनका मरीज सांस लेने में गंभीर परेशानी के कारण अस्पताल लाया गया था। ड्यूटी पर मौजूद डॉक...










