Wednesday, April 8

Life Style

बिहार की करोड़पति बहू सीमा सिंह ने लाल साड़ी में दिखाया शाही अंदाज
Life Style

बिहार की करोड़पति बहू सीमा सिंह ने लाल साड़ी में दिखाया शाही अंदाज

नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शाही शादी के बाद मुंबई में हुए ग्रैंड रिसेप्शन में सभी सितारे पहुंचे, लेकिन सबकी नजरें बिहार की बहुरानी सीमा सिंह पर टिक गईं। अपने बेटे श्रेय के साथ एंट्री देने वाली सीमा ने लाल रंग की चमचमाती साड़ी और हीरे-रूबी के गहनों से अपना शाही अंदाज पेश किया। सीमा की साड़ी पर सेक्विन, क्रिस्टल और स्टोन वर्क की गई थी, जिसने उसे हैवी और शानदार लुक दिया। ब्लाउज की हाफ-स्लीव डिज़ाइन पर रेड और सिल्वर स्टोन और बाजुओं पर लटके मोती, उनके लुक को और खास बना रहे थे। सीमा ने हीरे-रूबी के हार्ट शेप डबल डायमंड रिंग, टीयर ड्रॉप रूबी पेंडेंट, लेयर नेकलेस और मैचिंग इयररिंग्स पहनकर अपनी रईसी दिखाई। साथ ही रेड एम्बेलिश्ड बैग और न्यूड लिपशेड, शिमरी आईज़ के साथ उनके कर्ल बालों ने लुक को पूरा किया। उनके बेटे श्रेय ने ब्लैक सेक्विन डिटेल ब्लेज़र, प्लेन ब्लैक ट्राउजर और व्हाइट शर्ट के साथ बो...
गर्भ संस्कार: प्रेग्नेंसी में शिशु और मां के लिए फायदे
Life Style

गर्भ संस्कार: प्रेग्नेंसी में शिशु और मां के लिए फायदे

योग एक्सपर्ट और गर्भ संस्कार कोच डॉ. नूतन पाखरे के अनुसार, गर्भ संस्कार कोई धार्मिक रीति-रिवाज नहीं है, बल्कि यह प्रेग्नेंसी के दौरान मां और शिशु की देखभाल का एक वैज्ञानिक तरीका है। इसका उद्देश्य गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए सकारात्मक और सुरक्षित वातावरण तैयार करना और होने वाली मां को मानसिक, भावनात्मक और शारीरिक रूप से संतुलित रखना है। गर्भ संस्कार के फायदे: शिशु का शारीरिक और मानसिक विकास बेहतर होता है। होने वाली मां में भावनात्मक और मानसिक संतुलन आता है। प्रेग्नेंसी में शिशु की सुनने की क्षमता 18-20 हफ्तों के आसपास विकसित होती है। इस दौरान हल्की और सुखद आवाजें शिशु को आराम देती हैं। कैसे अपनाएं गर्भ संस्कार: प्रेग्नेंट महिला संतुलित और पौष्टिक आहार लें: आयरन: पालक, गुड़, खजूर, दालें कैल्शियम: रागी, तिल, दही ओमेगा-3: अखरोट, अलसी के बीज प्रोटीन: दाल...
3-4 दिन में फोड़े-फुंसियों से राहत, बस घर में बनाएं मटका वाला लेप
Life Style

3-4 दिन में फोड़े-फुंसियों से राहत, बस घर में बनाएं मटका वाला लेप

चेहरे पर फोड़े-फुंसियों की समस्या आम है और अक्सर लोग इसके लिए केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। अब इस समस्या का आसान और प्राकृतिक उपाय मौजूद है, जिसे घर में आसानी से बनाया जा सकता है। कंटेंट क्रिएटर संजय राव ने अपनी इंस्टाग्राम वीडियो में इसे साझा किया है। इस नुस्खे के लिए आपको चाहिए: मटके का टुकड़ा (या मिट्टी का दीया) शहद नारियल तेल फिटकरी बनाने और इस्तेमाल करने की विधि: मटके के टुकड़े में शहद और नारियल तेल डालें। फिटकरी की मदद से मटके को खुर्च कर लेप तैयार करें। तैयार लेप को फोड़े-फुंसियों और पुराने निशानों पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद चेहरा पानी से धो लें। इस उपाय से पिंपल्स और फोड़े-फुंसियों की समस्या 3-4 दिन में कम हो सकती है। साथ ही, यह नुस्खा केमिकल प्रोडक्ट्स के बिना त्वचा को सुरक्षित रखता है। सावधानी: इस नुस्खे का ज्यादा इस्तेमाल न...
ठंड में घुटनों का दर्द? घर पर बनाएं 100 साल पुराना लौंग वाला तेल
Life Style

ठंड में घुटनों का दर्द? घर पर बनाएं 100 साल पुराना लौंग वाला तेल

कड़ाके की ठंड में घुटनों का दर्द और जोड़ों की अकड़न बढ़ जाती है। इस मौसम में मांसपेशियां सख्त हो जाती हैं, ब्लड फ्लो कम होता है और सूजन बढ़ती है, जिससे चलना-फिरना और रोजमर्रा के काम भी मुश्किल हो जाते हैं। ऐसे में लगातार पेनकिलर लेना समाधान नहीं है। न्यूट्रिशनिस्ट किरण कुकरेजा ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में 100 साल पुराना आयुर्वेदिक नुस्खा साझा किया है, जो घर पर आसानी से बनाया जा सकता है और जोड़ों के दर्द में राहत दिलाता है। इस तेल को बनाने के लिए आपको चाहिए: 1 कप सरसों का तेल 1 बड़ा चम्मच अजवाइन 1 बड़ा चम्मच लौंग 6-7 लहसुन की कलियां 2 बड़े चम्मच मेथी के दाने कुछ टुकड़े कच्ची हल्दी 1 बड़ा चम्मच कपूर पाउडर बनाने का तरीका: पैन में सरसों का तेल 2 मिनट तक गर्म करें। इसमें एक-एक करके सभी सामग्री डालें। धीमी आंच पर 20-25 मिनट तक गर्म करें। ठंडा...
रवि किशन की बेटी रीवा किशन ने सादगी से जीता फैंस का दिल
Life Style

रवि किशन की बेटी रीवा किशन ने सादगी से जीता फैंस का दिल

बॉलीवुड अभिनेता रवि किशन की बेटी रीवा किशन अपनी सादगी और स्टाइलिश अंदाज के लिए चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने कुछ नए फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में रीवा ने बरगंडी रंग की क्विल्टेड जैकेट के साथ ब्लैक पैंट्स पहनी, और अपने लुक को बेहद कंफर्टेबल और कूल बनाया। चेहरा बिना मेकअप का होने के बावजूद उनकी प्यारी मुस्कान ने लोगों का दिल जीत लिया। रीवा ने जूलरी के बजाय केवल स्मार्ट वॉच पहनी, और फुटवियर के रूप में सिंपल चप्पल चुनी। इस तरह उन्होंने दिखावे से दूर रहते हुए भी सर्दियों में कैजुअल और ट्रेंडी लुक पेश किया। सादगी और स्टाइल का यह कॉम्बिनेशन उनके फैंस को खूब पसंद आया है। सोशल मीडिया पर उनके फोटो पर जमकर लाइक और कमेंट्स बरस रहे हैं।  ...
कड़ाके की ठंड में बिस्तर को 10 मिनट में गर्म करें, रूम हीटर की नहीं पड़ेगी जरूरत
Life Style

कड़ाके की ठंड में बिस्तर को 10 मिनट में गर्म करें, रूम हीटर की नहीं पड़ेगी जरूरत

कड़ाके की ठंड में रूम हीटर चलाने के बावजूद बिस्तर अक्सर ठंडा ही रहता है। ठंडे बिस्तर में घुसते ही शरीर में सिहरन होती है और नींद उड़ जाती है। इस समस्या का आसान और सुरक्षित उपाय यूट्यूबर शशांक अलसी ने सुझाया है। शशांक के अनुसार, हॉट वाटर बॉटल का इस्तेमाल बिस्तर को केवल 10 मिनट में गर्म कर देता है। सोने से ठीक पहले एक रबर की बोतल में गर्म पानी भरकर उसे कंबल या रजाई के बीच रखें। बोतल की गर्मी कंबल के अंदर कैद हो जाती है और बिस्तर पूरी तरह गर्म हो जाता है। विशेषकर पैरों के पास बोतल रखने से पूरे शरीर को गर्माहट महसूस होती है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। बुजुर्गों और बच्चों के लिए यह तरीका बेहद लाभकारी है। इसके अलावा, बोतल को बिस्तर के अलग-अलग हिस्सों में कुछ देर रखने से गद्दे और बेडशीट की ठंडक भी दूर हो जाती है। शशांक ने चेताया है कि पानी बहुत ज्यादा उबलता हुआ न हो और बोतल का ढक्कन अच्छी...
छोटी दुल्हनिया बहन के लिए झुकीं 35 साल की कृति सेनन, साड़ी में संभाली नूपुर का गाउन
Life Style

छोटी दुल्हनिया बहन के लिए झुकीं 35 साल की कृति सेनन, साड़ी में संभाली नूपुर का गाउन

  एक्ट्रेस कृति सेनन की छोटी बहन नूपुर सेनन का वेडिंग रिसेप्शन मुंबई में हाल ही में आयोजित किया गया। इस मौके पर कई सितारे पहुंचे, लेकिन महफिल तो सेनन सिस्टर्स ने ही लूटी। साड़ी में कृति जिस तरह अपनी छोटी बहन का ध्यान रखती नजर आईं और नूपुर ने गाउन में अप्सरा जैसी झलक दिखाई, वह सोशल मीडिया पर खूब तारीफ बटोर रहा है।   नूपुर का ब्राइडल लुक नूपुर ने रिसेप्शन के लिए सुर्ख लाल रंग का फ्लेयर्ड गाउन चुना, जिसे मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। गाउन का साटन फैब्रिक लुक उसे सुंदर और लग्जरी बनाता नजर आया। ऑफ-शोल्डर डिजाइन और बारीक एम्ब्रॉयडरी व सीक्वेंस वर्क ने उनके लुक में और निखार दिया। साथ ही सिर पर ओढ़ा दुपट्टा उनके संस्कारी अंदाज को भी दिखा रहा था।   कृति सेनन का साड़ी लुक 35 साल की कृति ने ऑलिव ग्रीन वेलवेट साड़ी पहनकर बहन का गाउन सही करने में मदद की। फ्लोई सा...
दुल्हन बनीं नूपुर, लेकिन रिसेप्शन की महफिल लूट ली मम्मी गीता ने
Life Style

दुल्हन बनीं नूपुर, लेकिन रिसेप्शन की महफिल लूट ली मम्मी गीता ने

  एक्ट्रेस नूपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन की शादी इन दिनों खूब चर्चा में है। उदयपुर में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से रॉयल अंदाज में शादी के बाद, मुंबई में उनके फिल्मी दोस्तों के लिए ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी रखी गई। हर कोई सज- संवरकर पहुंचा, लेकिन इस पार्टी में सबसे ज्यादा ध्यान मम्मी गीता सेनन पर गया।   दुल्हन और बहनें भी छाईं नूपुर ने रिसेप्शन में स्टेबिन का हाथ थामकर एंट्री ली और उनका ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट्स में अंदाज सबका ध्यान खींचा। कृति सेनन भी साड़ी में एंट्री लेकर अपने देसी लुक से फैंस को फिदा कर गईं। मम्मी गीता ने लूट ली महफिल लेकिन जब सबसे आखिर में गीता सेनन और पापा राहुल सेनन आए, तो सबकी नजरें गीता पर अटक गईं। 64 साल की गीता ने ब्लैक और गोल्डन सितारों वाली चमचमाती साड़ी पहनकर अपनी बेटियों को भी पीछे छोड़ दिया। साड़ी और ब्लाउज का क्लासी लुक गीता की साड़ी प...
सिजेरियन डिलीवरी से एक महिला कितनी बार मां बन सकती है? डॉक्टर ने बताया खतरे की सीमा
Life Style

सिजेरियन डिलीवरी से एक महिला कितनी बार मां बन सकती है? डॉक्टर ने बताया खतरे की सीमा

आमतौर पर महिलाएं नॉर्मल डिलीवरी के अलावा सिजेरियन ऑपरेशन के जरिए भी मां बनती हैं। लेकिन कई महिलाओं के मन में यह सवाल रहता है कि सिजेरियन डिलीवरी कितनी बार सुरक्षित होती है। इस विषय पर गाइनेकोलॉजिस्ट डॉ. प्रियंका ने हाल ही में अहम जानकारी साझा की।   सिजेरियन डिलीवरी एक मेजर सर्जरी डॉ. प्रियंका के अनुसार, सिजेरियन डिलीवरी एक मेजर सर्जरी है। इसमें पेट की सात परतों को काटकर बच्चे को जन्म दिया जाता है और बाद में इन परतों को रिस्टिच किया जाता है। ऑपरेशन की संख्या बढ़ने पर बढ़ते हैं रिस्क जैसे-जैसे सिजेरियन ऑपरेशन की संख्या बढ़ती है, ऑपरेशन के दौरान और बाद में होने वाले जोखिम भी बढ़ जाते हैं। बार-बार यूट्रस की स्टिचिंग और रिस्टिचिंग से टांकों की मजबूती कमजोर पड़ सकती है, जिससे बाद में खुलने का खतरा बढ़ जाता है। उदाहरण से समझें डॉ. प्रियंका बताती हैं कि इसे कपड़े के उदाहरण से समझा जा स...
बिश्नोई गैंग ने जिस जिम पर गोलियां बरसाईं, उसकी मालकिन की फिटनेस दीवानी बना देगी सबको
Life Style

बिश्नोई गैंग ने जिस जिम पर गोलियां बरसाईं, उसकी मालकिन की फिटनेस दीवानी बना देगी सबको

दिल्ली के पश्चिम विहार स्थित जिम 'आरके फिटनेस' हाल ही में एक गंभीर घटना का केंद्र बन गया। सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस जिम पर गोलियां चलाईं। जिम मालिक रोहित खत्री को गैंग की ओर से कॉल किया गया था, लेकिन जवाब न मिलने पर जिम को निशाना बनाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि सोशल मीडिया पर इस घटना से ज्यादा चर्चा जिम की को-ओनर और फिटनेस ट्रेनर सोनिया खत्री को लेकर हो रही है। इंस्टाग्राम पर लाखों लोग उनकी फिटनेस की दीवानी हैं। सोनिया का फिट बॉडी मंत्र है सही ट्रेनिंग, बैलेंस्ड डाइट और रोजाना की मेहनत। उनका कहना है कि फिट बॉडी का कोई शॉर्टकट नहीं होता, यह एक डिसिप्लिन लाइफस्टाइल का नतीजा है।   कार्डियो पर फोकस सोनिया मानती हैं कि सिर्फ पेट की एक्सरसाइज से चर्बी नहीं घटती। पूरे शरीर की फैट कम करने के लिए कार्डियो एक्सरसाइज जरूरी हैं। इसमें रनि...