‘अवतार फायर एंड ऐश’ ने 17 दिन में इतिहास रच दिया, वर्ल्डवाइड कमाई $1 बिलियन पार
मुंबई। जेम्स कैमरून की फिल्म ‘अवतार फायर एंड ऐश’ ने मात्र 17 दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर एक नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है। यह फिल्म वर्ल्डवाइड $1 बिलियन (लगभग 9550 करोड़ रुपये) से अधिक की कमाई कर चुकी है। यही नहीं, यह कैमरून की चौथी फिल्म है जिसने $1 बिलियन का आंकड़ा पार किया है।
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने दमदार प्रदर्शन किया है। ‘धुरंधर’ जैसी रिकॉर्डतोड़ हिंदी फिल्म के बावजूद, ‘अवतार 3’ ने 17 दिनों में 174 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर दिखाया। रविवार को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम वर्जन मिलाकर फिल्म ने 5.25 करोड़ रुपये का नेट बिजनेस किया।
ओवरसीज में भी धमाका
फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 15 दिनों में नॉर्थ अमेरिका में $300 मिलियन (लगभग 2707 करोड़ रुपये) और इंटरनेशनल मार्केट में $700 मिलियन (6318 करोड़ रुपये) का आंक...










