जिया शंकर की लव लाइफ पर सस्पेंस खत्म? ‘मिस्ट्री मैन’ को लेकर बड़ा खुलासा
टीवी और ओटीटी की चर्चित अभिनेत्री जिया शंकर एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के बाद लगातार चर्चा में रहीं जिया ने नए साल से पहले अपने रिलेशनशिप की ओर इशारा कर फैंस को चौंका दिया था। हालांकि उन्होंने अपने पार्टनर का न तो चेहरा दिखाया और न ही नाम उजागर किया, लेकिन अब उनके ‘मिस्ट्री मैन’ को लेकर अहम जानकारी सामने आई है।
अब तक जिया का नाम सोशल मीडिया स्टार अभिषेक मल्हान के साथ जोड़ा जाता रहा, लेकिन दोनों ने हमेशा इन खबरों को सिरे से खारिज किया। हाल ही में जिया ने अभिषेक के साथ सगाई की अफवाहों को भी नकारते हुए एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह किसी शख्स का हाथ थामे सड़क पर चलती नजर आईं। वीडियो में बैकग्राउंड म्यूजिक और रेड हार्ट इमोजी ने उनके रिश्ते की पुष्टि तो की, लेकिन पहचान अब भी छिपी रही।
कौन है जिया का मिस्ट्री मैन?
म...










