Wednesday, June 17

This slideshow requires JavaScript.

किच्चा सुदीप ने कैमियो कल्चर पर भड़ास निकाली, कहा – ‘दबंग 3 में मैंने फ्री में काम किया’

 

This slideshow requires JavaScript.

मुंबई: साउथ के सुपरस्टार किच्चा सुदीप ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कैमियो रोल्स और फिल्म इंडस्ट्री में आपसी सहयोग को लेकर अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि वह दूसरी भाषाओं की फिल्मों में कैमियो करते हैं, लेकिन वहां के कलाकार उनकी फिल्मों में अभिनय नहीं करते।

 

दूसरी इंडस्ट्रीज पर सुदीप का रिएक्शन:

किच्चा सुदीप ने कहा, “हम दूसरी भाषाओं की फिल्मों में कैमियो कर रहे हैं, लेकिन कलाकार हमारी फिल्मों में आकर अभिनय नहीं कर रहे हैं। मैंने कुछ आर्टिस्ट्स से व्यक्तिगत रूप से अनुरोध भी किया, लेकिन बात नहीं बनी। यह दोनों पक्षों के सहयोग से होना चाहिए, लेकिन मुझे अभी ऐसा नहीं दिख रहा।” उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि शिवराजकुमार सर ने फिल्म ‘जेलर’ में अभिनय कर यह दिखाया कि इंडस्ट्रीज के बीच आपसी सहयोग कैसा होना चाहिए।

 

‘दबंग 3’ में दोस्ती के लिए काम किया:

पैसे से ज्यादा दोस्ती को अहमियत देने की बात करते हुए सुदीप ने कहा, “मैंने दबंग 3 में इसलिए काम किया क्योंकि सलमान भाई ने मुझसे खुद गुजारिश की थी। इसके लिए मैंने कोई फीस नहीं ली। मैंने पुली भी थलपति विजय की वजह से की। वो कभी किसी के बारे में बुरा नहीं बोलते, और मुझे ये बात अच्छी लगती है। लेकिन नानी की स्क्रिप्ट ऐसी थी, जिसने मुझे सच में इम्प्रेस किया।”

 

वर्कफ्रंट:

किच्चा सुदीप की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘मार्क’ 25 दिसंबर, 2025 को क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में आई। इसमें उन्होंने सस्पेंडेड पुलिस ऑफिसर अजय मार्कंडेय का किरदार निभाया है। फिल्म को क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है।

 

Leave a Reply