‘द राजा साब’ X रिव्यू: प्रभास ने जीता दिल, आखिरी 40 मिनट के ट्विस्ट ने उड़ाए होश
प्रभास की नई फिल्म ‘द राजा साब’ रिलीज हो चुकी है और दर्शकों के रिएक्शन्स सोशल मीडिया पर आने लगे हैं। फिल्म में प्रभास की एक्टिंग को काफी सराहा जा रहा है, जबकि कहानी को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है।
फिल्म मारुति दसारी द्वारा डायरेक्ट की गई है और इसमें प्रभास के अलावा निधि अग्रवाल, संजय दत्त, रिद्धि कुमार, मालविका मोहनन और बोमन ईरानी भी हैं। कहानी रहस्य, रोमांच और तिलिस्म की दुनिया में ले जाती है। संजय दत्त ने प्रभास के दादा और भूत का किरदार निभाया है, जो हमेशा उनके पीछे रहते हैं। प्रभास अपने भूत से छुटकारा पाने के लिए बोमन ईरानी की मदद लेते हैं, जो फिल्म में हिप्नोटिस्ट बने हैं।
नेटिज़ंस का कहना है कि फिल्म का फर्स्ट हाफ हल्का और मनोरंजक है, लेकिन आखिरी 40 मिनट बेहद दमदार हैं और इसमें कई ऐसे ट्विस्ट हैं जो दर्शकों को चौंका देते हैं। खासकर प्रभास के अस्पता...










