ऑस्कर में भारत का जलवा: ‘कांतारा चैप्टर 1’ और ‘तन्वी द ग्रेट’ बेस्ट पिक्चर रेस में शामिल
इस साल के 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में भारतीय सिनेमा ने फिर से इतिहास रच दिया है। दो भारतीय फिल्में 'कांतारा: ए लीजेंड - चैप्टर 1' और 'तन्वी द ग्रेट' सीधे बेस्ट पिक्चर की दौड़ में शामिल हो गई हैं। दोनों फिल्मों ने कुल 201 फीचर फिल्मों की सूची में अपनी जगह बनाई है, जिससे देश के लिए गर्व का मौका पैदा हो गया है।
ऑस्कर में जगह बनाने का रास्ता
एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज (एएमपीएएस) ने उन 201 योग्य फिल्मों की घोषणा की है जो बेस्ट फिल्म के अवॉर्ड की दौड़ में सीधे शामिल हैं। वैरायटी के अनुसार, इन फिल्मों ने सभी आवश्यक मानक पूरे किए हैं, जिसमें 2025 में अमेरिका के टॉप 50 बाजारों में कम से कम 10 थिएटर पर रिलीज़ भी शामिल है।
हालांकि, अंतिम नॉमिनेशन की घोषणा 22 जनवरी को की जाएगी। इसके बाद ही तय होगा कि ये दोनों फिल्में बेस्ट पिक्चर लिस्ट में हैं या नहीं।
&n...










