Tuesday, March 17

Bihar

जब एसपी साहब बन गए मास्टर साहब: लखीसराय के बच्चों के लिए अद्भुत अनुभव
Bihar, State

जब एसपी साहब बन गए मास्टर साहब: लखीसराय के बच्चों के लिए अद्भुत अनुभव

लखीसराय: आमतौर पर पुलिस को देखकर लोग डर जाते हैं, लेकिन लखीसराय में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसने इस धारणा को पूरी तरह बदल दिया। किऊल थाना निरीक्षण के दौरान जिले के एसपी अजय कुमार अचानक एक सरकारी स्कूल पहुंचे और क्लासरूम में बच्चों के बीच बैठकर उन्हें जीवन और कानून की महत्वपूर्ण बातें सिखाईं। उत्क्रमित मध्य विद्यालय वृंदावन के छात्र-छात्राएं पलभर के लिए हैरान रह गए, लेकिन जल्द ही उनके चेहरे पर मुस्कान आ गई। एसपी ने बच्चों को कानून की बुनियादी जानकारी, जीवन में लक्ष्य तय करने और सही रास्ते पर चलने की सलाह दी। उन्होंने साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी और मोबाइल/इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग के बारे में भी सरल भाषा में बच्चों को जागरूक किया। बच्चों के बीच बैठकर एसपी ने यह संदेश दिया कि पुलिस केवल डराने के लिए नहीं, बल्कि हर कदम पर मदद करने के लिए है। उन्होंने बच्चों को भरोसा दिलाया कि पुलिस को अप...
नालंदा में STF की बड़ी कार्रवाई: चीन के पिस्टल और AK-47 के 153 कारतूस बरामद, साजिश की आशंका
Bihar, State

नालंदा में STF की बड़ी कार्रवाई: चीन के पिस्टल और AK-47 के 153 कारतूस बरामद, साजिश की आशंका

नालंदा: बिहार के नालंदा जिले में हथियार तस्करों के संगठित रैकेट का पर्दाफाश करते हुए एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने बड़ी छापेमारी की। लहेरी थाना क्षेत्र के सोहन कुआं मोहल्ले में किए गए ऑपरेशन में पांच तस्कर गिरफ्तार किए गए और भारी मात्रा में अवैध हथियार, गोला-बारूद व एक स्कॉर्पियो वाहन बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों के पास से “Made in China” लिखी पांच पिस्टल, AK-47 के 153 जिंदा कारतूस, छह मैगजीन और एक स्कॉर्पियो जब्त किया गया। गिरफ्तार तस्करों में नगर थाना क्षेत्र के परवेज, मुंगेर निवासी सौरभ झा और झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के तीन भाई—जीआरजई, महबूब और जाहिद हुसैन शामिल हैं। किराए के फ्लैट में छिपा था हथियारों का जखीरा जांच में पता चला कि हथियारों को मुंगेर निवासी सौरभ झा के किराए के फ्लैट में रखा गया था। फ्लैट में होने वाली डिलीवरी की सूचना पर STF ने योजनाबद्ध कार्रवाई की। परवेज पहल...
बिहार: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के पैसे गलती से पुरुषों के खाते में, ग्रामीणों का जवाब – ‘हमारे वोट लौटाओ, पैसे अपने 10 हजार ले जाओ’
Bihar, Politics, State

बिहार: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के पैसे गलती से पुरुषों के खाते में, ग्रामीणों का जवाब – ‘हमारे वोट लौटाओ, पैसे अपने 10 हजार ले जाओ’

दरभंगा (बिहार): बिहार के दरभंगा जिले में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत कुछ पुरुष ग्रामीणों के खातों में गलती से जमा हुए 10,000 रुपये को वापस लेने का प्रयास विवाद का केंद्र बन गया है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार पहले उनके वोट लौटाए, फिर पैसे वापस ले। गलती से पुरुषों के खाते में पैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव से पहले इस वर्ष 26 सितंबर को शुरू की गई मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत करीब 1.4 करोड़ महिला उद्यमियों के खातों में 10,000 रुपये ट्रांसफर किए गए। हालांकि, तकनीकी खराबी के कारण यह राशि कुछ पुरुष ग्रामीणों के खातों में भी जमा हो गई। बाद में जीविका अधिकारियों ने उन लाभार्थियों को वसूली नोटिस भेजा। ग्रामीणों का विरोध दरभंगा के जाले ब्लॉक के अहियारी गांव के ग्रामीण अब पैसा लौटाने के मूड में नहीं हैं। नागेंद्र राम, एक खेतिहर मजदूर और पां...
पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हिजाब विवाद में आहत आयुष डॉक्टर नुसरत परवीन ने नौकरी छोड़ने का फैसला लिया
Bihar, State

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हिजाब विवाद में आहत आयुष डॉक्टर नुसरत परवीन ने नौकरी छोड़ने का फैसला लिया

पटना: बिहार की राजधानी पटना में हाल ही में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा आयुष डॉक्टर नुसरत परवीन के हिजाब को छूने की घटना ने पूरे देश का ध्यान खींचा। नुसरत परवीन को बिहार सरकार में आयुष चिकित्सक के पद पर नियुक्ति पत्र मिला था, लेकिन नियुक्ति समारोह के दौरान नीतीश कुमार ने उनका हिजाब थोड़ा नीचे खींच दिया। इस घटना के बाद नुसरत परवीन काफी आहत हुईं और मानसिक रूप से परेशान रहने के कारण उन्होंने नौकरी करने से इनकार कर दिया। उनके परिवार ने भी उन्हें नौकरी ज्वाइन न करने की सलाह दी। डॉक्टर नुसरत 20 दिसंबर, 2025 को अपना पद संभालने वाली थीं। उनके भाई ने मीडिया को बताया कि नुसरत इस घटना को भूल नहीं पा रही हैं। नुसरत परवीन एक युवा और मेहनती आयुष डॉक्टर हैं। वे शादीशुदा हैं और उनके पति एक कॉलेज में क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उनके भाई कोलकाता में एक सरकारी लॉ यूनिवर्सिटी में प्र...
सम्राट चौधरी के प्रति अजब दीवानगी! युवक ने खून से तस्वीर पर लगाया तिलक, सोशल मीडिया पर मचा विवाद
Bihar, State

सम्राट चौधरी के प्रति अजब दीवानगी! युवक ने खून से तस्वीर पर लगाया तिलक, सोशल मीडिया पर मचा विवाद

आशुतोष कुमार पांडेय, पटना।बिहार में एनडीए सरकार की प्रचंड जीत के बाद गृहमंत्री बने सम्राट चौधरी लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी कठोर नीतियों और माफिया विरोधी अल्टीमेटम के बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें एक युवक ने सम्राट चौधरी की तस्वीर पर खून से तिलक लगाया। वीडियो में क्या हुआ:सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल इस वीडियो में युवक पहले अपनी ऊंगली में इंजेक्शन के जरिए खून निकालता है और फिर उस खून से सम्राट चौधरी की ब्लैक एंड व्हाइट स्केच तस्वीर पर तिलक करता है। वीडियो पोस्ट करने वाले ने इसे “किसी नेता के प्रति अद्वितीय दीवानगी” बताया। युवक ने अंत में तस्वीर लेकर अपना चेहरा भी कैमरे के सामने दिखाया। लोगों की प्रतिक्रिया मिली-जुली:इस वीडियो को लगभग 21 हजार लोगों ने देखा। कई यूजर्स ने इसे अद्भुत समर्थन बताया, जबकि कुछ ने इसे मूर्खता करार दिया। पत्रकारों और वरिष...
पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे: घोषणा के बाद कोसी-सीमांचल में जमीन के दामों में ‘आग’275 किमी लंबा एक्सप्रेसवे आर्थिक बदलाव की उम्मीद, जमीन माफिया और दलाल सक्रिय
Bihar, State

पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे: घोषणा के बाद कोसी-सीमांचल में जमीन के दामों में ‘आग’275 किमी लंबा एक्सप्रेसवे आर्थिक बदलाव की उम्मीद, जमीन माफिया और दलाल सक्रिय

पटना/पूर्णिया।बिहार में पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे की घोषणा ने कोसी-सीमांचल क्षेत्र में रियल एस्टेट बाजार में तहलका मचा दिया है। बजट में 12,600 करोड़ रुपये के प्रावधान के साथ ही पटना से पूर्णिया तक जमीन के दाम तेजी से बढ़ने लगे हैं। विशेषकर समस्तीपुर, सहरसा, मधेपुरा और पूर्णिया जिलों में जमीन माफिया और दलाल सक्रिय हो गए हैं और जमीन की खरीद-बिक्री में तेजी आई है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूरा होने के बाद पटना से पूर्णिया का वर्तमान 6-7 घंटे का सफर मात्र 3 घंटे में पूरा होगा। एक्सप्रेसवे की मुख्य विशेषताएं इस प्रकार हैं: लंबाई: लगभग 275 किलोमीटर लागत: 12,600 करोड़ रुपये रफ्तार: 120 किमी/घंटा संरचना: 6-लेन का एक्सप्रेसवे, 17 बड़े पुल और 6 आरओबी (ROB) सर्विस रोड: दोनों तरफ दो-लेन की सर्विस रोड ताकि स्थानीय यात्री भी आवाजाही कर सकें जिलावार संभावित जमीन कीमत...
बिहार में RTI व्यवस्था बेपटरी, 30 दिन की सूचना 1809 दिन बाद भी नहींसूचना के अधिकार कानून पर उठे गंभीर सवाल, आवेदक हो रहे परेशान
Bihar, State

बिहार में RTI व्यवस्था बेपटरी, 30 दिन की सूचना 1809 दिन बाद भी नहींसूचना के अधिकार कानून पर उठे गंभीर सवाल, आवेदक हो रहे परेशान

पटना।बिहार में सूचना का अधिकार (RTI) कानून की जमीनी हकीकत चौंकाने वाली है। जिस कानून का मकसद पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना है, वही आज आम नागरिकों के लिए सिरदर्द बनता नजर आ रहा है। हालात ऐसे हैं कि 30 दिनों में दी जाने वाली सूचना 1809 दिनों बाद भी नहीं दी गई। इस स्थिति ने बिहार सरकार की कार्यप्रणाली और प्रशासनिक जवाबदेही पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। इस मुद्दे को सीतामढ़ी से निर्दलीय विधानसभा चुनाव लड़ चुकीं और पूर्व मुखिया रीतु जायसवाल ने सार्वजनिक रूप से उठाया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर RTI पोर्टल का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के नियंत्रण वाले सामान्य प्रशासन विभाग से आवेदन संबंधित विभागों को तो भेज दिए जाते हैं, लेकिन उसके बाद उन पर कोई कार्रवाई नहीं होती। खासतौर पर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का हाल बेहद चिंताजनक बताया गया है। RTI पोर्टल...
संजय सरावगी आज संभालेंगे बिहार भाजपा की कमान, पटना में होगा औपचारिक ‘हैंडओवर’
Bihar, Politics, State

संजय सरावगी आज संभालेंगे बिहार भाजपा की कमान, पटना में होगा औपचारिक ‘हैंडओवर’

पटना/दरभंगा। बिहार भारतीय जनता पार्टी को आज नया नेतृत्व मिलने जा रहा है। पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी गुरुवार को राजधानी पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण करेंगे। वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल उन्हें संगठन की कमान सौंपेंगे। यह कार्यक्रम दोपहर करीब 12:30 बजे आयोजित होगा। पदभार ग्रहण समारोह में भाजपा के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, विधायक और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। खबर लिखे जाने तक संजय सरावगी दरभंगा से पटना के लिए रवाना हो चुके थे। पदभार से पहले पूजा-अर्चना प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व संभालने से पहले बुधवार को संजय सरावगी ने दरभंगा के बड़ा बाजार स्थित प्रसिद्ध बाबा हजारीनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने बिहार की सुख-शांति, समृद्धि और संगठन की उन्न...
‘विजुअल अच्छा बने, इसलिए हिजाब हटाया’—सफाई देकर विवादों में घिरे JDU के मुस्लिम नेता अफजल अंसारी
Bihar, Politics, State

‘विजुअल अच्छा बने, इसलिए हिजाब हटाया’—सफाई देकर विवादों में घिरे JDU के मुस्लिम नेता अफजल अंसारी

पटना। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जुड़ा हिजाब विवाद लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। यूनानी, आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र सौंपने के कार्यक्रम के दौरान एक मुस्लिम महिला डॉक्टर का हिजाब हल्के से हटाने का मामला अब राजनीतिक और सामाजिक बहस का विषय बन चुका है। इस पूरे प्रकरण में मुख्यमंत्री का बचाव करने उतरे जेडीयू के मुस्लिम नेता अफजल अंसारी अब खुद विवादों में घिर गए हैं। अफजल अंसारी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का इरादा किसी की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने का नहीं था। उनके मुताबिक, “मुख्यमंत्री उस समय जॉली मूड में थे। उन्हें लगा कि विजुअल अच्छा बने और महिला का चेहरा सामने आए, ताकि यह संदेश जाए कि मुस्लिम लड़कियां भी आगे बढ़ रही हैं और उन्हें सम्मान दिया जा रहा है।” उन्होंने आगे कहा कि इस घटना को बेवजह बढ़ा-चढ़ाकर देखा जा रहा है। “नीत...
राज्यसभा में उठाया संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस का मुद्दा, यात्रियों की सुरक्षा और जनरल डिब्बों में वृद्धि की मांग
Bihar, State

राज्यसभा में उठाया संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस का मुद्दा, यात्रियों की सुरक्षा और जनरल डिब्बों में वृद्धि की मांग

पटना/सुनील पाण्डेय: नई दिल्ली और पटना के बीच चलने वाली संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस (12393/12394) में यात्रियों की दुर्दशा अब संसद तक पहुंच गई है। भाजपा सांसद धर्मशीला गुप्ता ने राज्यसभा के शून्यकाल में इस गंभीर समस्या पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया और तुरंत जनरल डिब्बों की संख्या बढ़ाने तथा यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। बिहार की 'लाइफलाइन' पर संकटसांसद धर्मशीला गुप्ता ने बताया कि यह ट्रेन केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि बिहार के लाखों छात्रों, श्रमिकों और व्यापारियों के लिए जीवन रेखा है। लेकिन अनारक्षित डिब्बों की स्थिति बेहद दयनीय और असुरक्षित है। यात्रियों की संख्या उपलब्ध सीटों से कई गुना अधिक होने के कारण स्टेशन और ट्रेन दोनों जगह भीड़ और अव्यवस्था बनी रहती है। वृद्ध, महिलाएं, बच्चे और दिव्यांग यात्री खास तौर पर कठिनाई का सामना कर रहे हैं। जनरल डिब्बों की कमी और स...