Thursday, December 4

वनडे में सबसे ज्यादा मैदानों पर शतक बनाने वाले 5 बल्लेबाज, तीन भारतीय दिग्गज शामिल

नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका के खिलाफ रायपुर में खेले गए वनडे में विराट कोहली ने शतक लगाया। यह उनके करियर का 53वां वनडे शतक है और उन्होंने वनडे इतिहास में 34वें अलग-अलग मैदान पर शतक जमाया। आइए जानते हैं, वनडे में सबसे ज्यादा मैदानों पर शतक लगाने वाले पांच बल्लेबाजों की सूची:

1. सचिन तेंदुलकर – 34 मैदान

  • सचिन ने अपने करियर में 49 वनडे शतक बनाए।
  • कुल 96 मैदानों पर खेले गए मुकाबलों में उन्होंने 34 मैदानों पर शतक ठोके।
  • कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम पर उन्होंने 4 शतक लगाए, जो किसी एक मैदान पर उनका सबसे ज्यादा शतक है।
  • विराट ने 2008 में भारत के लिए वनडे डेब्यू किया।
  • अब तक 307 मैच खेले और 34 अलग-अलग मैदानों पर शतक जमाए।
  • मीरपुर और कोलंबो में उन्होंने 4-4 शतक लगाए।

3. रोहित शर्मा – 26 मैदान

  • रोहित के नाम वनडे में 33 शतक हैं।
  • उन्होंने 69 मैदानों पर मैच खेले और 26 मैदानों पर शतक जमाए।
  • इंग्लैंड के एजबेस्टन में उन्होंने सबसे ज्यादा 3 शतक लगाए।

4. हाशिम आमला – 21 मैदान

  • दक्षिण अफ्रीका के पूर्व सलामी बल्लेबाज हाशिम आमला ने 178 पारियों में 27 शतक बनाए।
  • उन्होंने 60 मैदानों पर वनडे खेलते हुए 21 मैदानों पर शतक जमाया।
  • सेंचुरियन के सुपर स्पोर्ट्स पार्क पर उन्होंने 15 वनडे में 5 शतक ठोके।

5. एबी डिविलियर्स – 21 मैदान

  • दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने अपने वनडे करियर में 25 शतक बनाए।
  • ये शतक उन्होंने 21 अलग-अलग मैदानों पर जमाए।
  • जोहानिसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम पर उन्होंने 3 शतक बनाए, जो किसी एक मैदान पर उनका सबसे ज्यादा शतक है।

Leave a Reply